Viral Video: रणथंबोर नेशनल पार्क में सफारी जीपों से घिरा टाइगर, वीडियो देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Viral Video: सोशल मीडिया पर रणथंभौर नेशनल पार्क का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक टाइगर अपने ही इलाके में कई सफारी जीपों से घिरा नजर आता है।
विस्तार
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में लड़के की जबरदस्त मिमिक्री सुन लोग हंस-हंसकर हुए बेहाल, जमकर वायरल हो रहा वीडियो
Viral Video: प्रैंक के नाम पर की हद पार, दोस्तों को खिला दी स्नो स्प्रे वाली आइसक्रीम, वीडियो देख भड़के लोग
वीडियो में आप देख सकते है कि, कई जीपें टाइगर के बेहद करीब पहुंच गई हैं, जिनमें भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटक शामिल हैं। सभी पर्यटक अपने मोबाइल और कैमरों से तस्वीरें लेने में व्यस्त हैं, जबकि टाइगर एक जगह खड़ा दिखाई देता है। बता दें कि इस तरह की स्थिति को लोग 'सफारी जाम' कह रहे हैं जो नेशनल पार्क में अक्सर देखने को मिलता है।
रणथंभौर नेशनल पार्क के इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर मांटी भट्ट ने शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, टाइगर बेहद करीब आया, लेकिन जीपों ने उसे रास्ता नहीं दिया। इस दौरान जानवर का व्यवहार असहज और तनावग्रस्त नजर आता है।वीडियो को अबतक 72 हजार से ज्यादा व्यूज़ और 46 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
टाइगर का यह वीडियो देखने के बाद वाइल्डलाइफ टूरिज्म को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तरह की भीड़ और घेराबंदी से टाइगर जैसे जानवरों का तनाव स्तर बढ़ सकता है. शरीर में कॉर्टिसोल बढ़ने से उनमें रक्षात्मक आक्रामकता की संभावना भी पैदा हो सकती है, जो इंसानों और जानवरों दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।