NASA Artemis 2 Moon Photo: अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने 1 अप्रैल 2026 को आर्टेमिस II मिशन लॉन्च किया। इस मिशन के तहत के चार अंतरिक्ष यात्री स्पेस में गए हैं। साल 1972 के बाद पहली बार इंसान चांद के इतने करीब पहुंचे हैं। 54 साल पहले अंतिम बार 1972 में अपोलो-17 मिशन के तहत इंसानों ने चांद पर कदम रखा था। लंबे इंतजार के बाद इंसान चांद के करीब पहुंचा है।
दुनिया ने पहली बार देखी चांद की ऐसी तस्वीर, गड्ढे, सूर्य ग्रहण और मंगल ग्रह, नासा ने जारी किया अद्भुत वीडियो
NASA Artemis 2 Moon:अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने आर्टेमिस II मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा ली गई तस्वीरों और वीडियो को जारी किया है। यह वीडियो अद्भुत है। इन तस्वीरों और वीडियो में आप सूर्य ग्रहण, मंगल ग्रह और चांद के गड्ढे देख सकते हैं।
वीडियो में क्या है?
नासा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में चांद का वह हिस्सा नजर आ रहा है, जो हमेशा हमसे छिपा रहता है। इस वीडियो में चांद पर विशाल क्रेटर्स (गड्ढे) दिख रहे हैं। इसमें आप चांद पर चट्टानों को भी साफ देख सकते हैं। चांद की सूखी सतह के पीछे से धरती निकलते हुए दिख रही है।
ओरियन स्पेसक्राफ्ट चंद्रमा के पीछे से होकर गुजरा, तो अंतरिक्ष यात्रियों ने पृथ्वी से कभी नहीं दिखने वाले चंद्रमा के हिस्से की तस्वीरें और वीडियो लिए। वीडियो में आप चंद्रमा की सतह पर मौजूद गहरे गड्ढे और पथरीले इलाके को देख सकते हैं। वीडियो में एक तरफ चंद्रमा का अंधेरे वाला हिस्सा और दूसरी तरफ सूरज की रोशनी से चमकता हुआ आकाश नजर आ रहा है। पृथ्वी के भी कुछ हिस्से पर सूर्य की रोशनी दिख रही है और कुछ हिस्से पर अंधेरा है।
आर्टेमिस II मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा ली गई इस तस्वीर में चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को ढकता हुआ नजर आ रहा है। चंद्रमा इतना विशाल दिख रहा है कि वो सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है। इस दौरान 54 मिनट तक पूर्ण ग्रहण रहा। इसमें चंद्रमा के नीयर साइड की हल्की चमक भी देख सकते हैं। यह पृथ्वी से रिफलेक्शन से बनी है।
Hello, Moon. It’s great to be back.
“You can see the surface of the Moon…we just went sci-fi.”
Viral News: अमेरिका-ईरान में युद्ध रुकवाने की वाहवाही लूट रहे शहबाज शरीफ, पाकिस्तानी खोज रहे इस सवाल का जवाब
Here’s a taste of what the Artemis II astronauts photographed during their flight around the Moon. Check out more photos from the mission: https://t.co/rzM1P0QbOl pic.twitter.com/6jWINHkDLh
On flight day seven, images from our @NASAArtemis II crew amazed, turning science fiction to reality. From the lunar far side to a solar eclipse from the Moon, the views are EVERYTHING. No pressure to pick a favorite. pic.twitter.com/sHGfknqwW1
अंतरिक्ष यात्रियों ने कब बनाया वीडियो
THE ARTEMIS II ECLIPSE.
It's not just a phase 🌕
ओरियन धरती से 4,06,000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी पर था, उस समय इस वीडियो को बनाया गया है। इसस पहले अपोलो-13 ने ऐसी कोशिश की थी, लेकिन उस समय कैमरों की तकनीक का इतना विकास नहीं हुआ था।
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में लड़के की जबरदस्त मिमिक्री सुन लोग हंस-हंसकर हुए बेहाल, जमकर वायरल हो रहा वीडियो
April 6, 2026.
Totality, beyond Earth. From lunar orbit, the Moon eclipses the Sun, revealing a view few in human history have ever witnessed. Photo: NASA pic.twitter.com/2cLJD3oL7p
Artemis II astronauts captured these views of the Moon as the Orion spacecraft flew around the far side of the Moon on April 6, 2026. pic.twitter.com/lT7245Gp28
अंतरिक्ष यात्री ने क्या कहा?
इसमें मिशन के कमांडर रीड वाइसमैन की आवाज सुनाई दे रही है। उन्होंने बेहद शांत, लेकिन डरावना नजारा बताया है। उन्होंने कहा कि हम चांद के पीछे से गुजर रहे थे, तो ऐसा लगा कि हम ब्रह्मांड के किसी ऐसे कोने में हैं जहां समय रुक गया हो।