सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Meet Shirli : The social media influencer and chicken hotpot boss who became a grandmother at 34

Viral: शादी की उम्र में दादी बनी 5 बच्चों की मां, इस सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की कहानी ने दुनिया को किया हैरान

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Wed, 08 Apr 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral News:  सिंगापुर की इंफ्लूएंसर शर्ली की सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, वह सिर्फ 34 साल की उम्र में दादी बन गई हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी? 

Meet Shirli : The social media influencer and chicken hotpot boss who became a grandmother at 34
शादी की उम्र में दादी बनी 5 बच्चों की मां - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

Viral News: कभी-कभी ऐसी खबरें और पढ़ने को मिलती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ही खबर सामने आई है। यह पूरा मामला सिंगापुर की एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर से जुड़ा हुआ है। इसके बार में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 

Trending Videos


दरअसल, सिंगापुर की इंफ्लूएंसर शर्ली सिर्फ 34 वर्ष की उम्र में ही दादी बन चुकी हैं। उनके 18 साल के बेटे के घर में बच्चे का जन्म हुआ है। शिरली रेस्टोरेंट चलाती हैं और उन्होंने तीन बार शादी की है। इन शादियों से उनके पांच बच्चे हैं। जब वह सिर्फ साल की थीं, तब मां बन गई थीं। शर्ली एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और सफल व्यापारी महिला हैं। एक रेस्टोरेंट की मालकिन हैं और सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सिंगापुर की मिलिट्री कॉमेडी फिल्म में भी काम किया है। यह फिल्म 2022 रिलीज हुई थी। उनकी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है। जब वह दादी बनीं, तो सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। उनकी फिटनेस और उम्र को देखकर किसी को यकीन नहीं होता है कि वो एक पोते की दादी हैं। 



NASA: दुनिया ने पहली बार देखी चांद की ऐसी तस्वीर, गड्ढे, सूर्य ग्रहण और मंगल ग्रह, नासा ने जारी किया अद्भुत वीडियो

कैसे इतनी कम उम्र में दादी बनीं? 

दरअसल, शर्ली खुद सिर्फ 17 साल की उम्र में मां बन गई थीं। वो पांच बच्चों की मां हैं, जिनकी उम्र 18, 17, 13, 10 और 8 साल है। इन सभी बच्चों का जन्म तीन शादियों से हुआ है। सबसे बड़ी बात यह है कि उनके सबसे बड़े बेटे की उम्र 18 साल है, जो बीते साल ही पिता बना था। इस उम्र में ही शर्ली ने भी अपने बेटे को जन्म दिया था। शर्ली सिर्फ 34 साल में दादी बन गईं। 

Viral News: अमेरिका-ईरान में युद्ध रुकवाने की वाहवाही लूट रहे शहबाज शरीफ, पाकिस्तानी खोज रहे इस सवाल का जवाब

शर्ली ने सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज ने लिखा है कि शायद उनसे ही प्रेरित होकर उनका बेटा इस उम्र में पिता बन गया है, क्योंकि शर्ली भी सिर्फ 17 वर्ष की उम्र में मां बन गई थीं। शर्ली ने कहा कि इस उम्र में पिता बनने की वजह से उनके बेटे को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed