सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Nepali Locals Shame Indian Tourists For Spitting Gutkha On Road Make Them Clean Video Goes Viral

Viral Video: भारतीय को सड़क पर गुटखा थूकना पड़ा महंगा, नेपालियों ने लगा दी क्लास, फिर कराया ऐसा काम

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Wed, 08 Apr 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: नेपाल में भारतीय पर्यटक को सड़क पर गुटखा खाकर थूकना महंगा पड़ गया है। नेपाली लोगों ने शख्स क्लास लगा दी। इसके साथ ही ऐसा काम कराया जिससे सिर झुक जाए। 

Nepali Locals Shame Indian Tourists For Spitting Gutkha On Road Make Them Clean Video Goes Viral
भारतीय को सड़क पर गुटखा थूकना पड़ा महंगा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: लोगों को कई बार सार्वजनिक जगहों पर गंदगी फैलाना और पान मसाला खाकर थूकना उनके लिए शर्मिंदगी की वजह बन जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक भारतीय शख्स को गुटखा खाकर सड़क पर थूकना महंगा पड़ गया है। 

Trending Videos


दरअसल, एक भारतीय शख्स नेपाल घूमने के लिए गया था। भारतीय पर्यटक वहां पर सड़क पर गुटखा खाकर थूक दिया है, जिसके कारण उन्हें सरेआम अपनी गलती सुधारने के लिए मजबूर होना पड़ा। स्थानीय नेपाली नागरिकों ने पर्यटक को ऐसा सबक सिखाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें आप देख सकते हैं कि सड़क पर गुटखे के लाल निशान पड़ा है। वीडियो बना रहा एक नेपाली नागरिक इन भारतीय पर्यटकों को रोककर सख्ती लहजे में कहता है कि यह भारत नहीं है, यह नेपाल है। ऐसा मत कीजिए। 




Viral Video: रणथंबोर नेशनल पार्क में सफारी जीपों से घिरा टाइगर, वीडियो देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

स्थानीय नागरिक इसके बाद पर्यटकों से कहता है कि आप लोग इतने बड़े देश से आते हैं, कैसे ऐसी चीजें कर सकते हैं? नेपाली नागरिकों के विरोध के बाद भारतीय पर्यटक शर्मिंदा नजर आ रहा है। वो इस हरकत के लिए माफी मांग रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि माफी से उसका काम नहीं चलता है। व्यक्ति ने अपनी पानी की बोतल निकाली और सड़क पर पड़े गुटखे के लाल दाग को खुद धोकर साफ किया। 

Viral: शादी की उम्र में दादी बनी 5 बच्चों की मां, इस सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की कहानी ने दुनिया को किया हैरान

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय भी स्थानीय लोगों का समर्थन कर रहे हैं। वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने लिखा है, इन गुटखा प्रेमियों ने दुनियाभर में भारतीयों के लिए शर्मिंदगी का सबसे ऊंचा स्तर पार कर दिया है। अगर सरकार इस आदत पर बैन लगा दे, तो भारत की आधी सफाई की समस्या वैसे ही हल हो जाएगी। वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed