जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों के सामने आ गया टाइगर, हाथी की तरफ लगाई छलांग, दहशत में मच गई चीख-पुकार
नेपाल के एक नेशनल पार्क में हाथी पर सवार होकर जंगल सफारी का आनंद ले रहे पर्यटकों के सामने अचानक टाइगर आता है। सबसे डरावनी बात यह है कि टाइगर ने पर्यटकों की तरफ छलांग लगा दी।
विस्तार
पर्यटकों पर टाइगर का हमला: जंगल सफारी के दौरान जंगली जानवरों को करीब से देखना रोमांच से भरा होता है, लेकिन जब कोई खूंखार शिकारी अचानक सामने आ जाता है तो रोमांच पलभर में दहशत में बदल जाता है। ऐसा ही कुछ नेपाल के एक नेशनल पार्क में दिखा है। नेशनल पार्क में हाथी पर सवार पर्यटकों के सामने अचानक टाइगर आ गया। टाइगर की फुर्ती देखकर पर्यटकों के होश उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
आमतौर पर जंगल सफारी के दौरान पर्यटक टाइगर और दूसरे जंगली जानवरों को देखना पसंद करते हैं। हालांकि, हर कोई खूंखार जानवरों को सुरक्षित दूरी से ही देखना चाहता है। लेकिन नेपाल के इस नेशनल पार्क में पर्यटकों को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे वे शायद ही कभी भूल पाएंगे।
हाथी पर बैठे पर्यटकों पर टाइगर का हमला
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर खतरनाक वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो की शुरुआत में कुछ पर्यटक हाथी पर बैठकर जंगल सफारी का आनंद लेते नजर आते हैं। उनके सामने दूर-दूर तक ऊंची घास दिखाई दे रही है। पहली नजर में ऐसा लगता है कि वहां कुछ भी नहीं है, लेकिन अगले ही पल घास के बीच छिपा टाइगर अचानक बाहर निकल आता है।
भोपाल स्टेशन का डराने वाला वीडियो वायरल, एक हाथ में सामान, दूसरे में बच्चा, दिवाली-छठ पर घर जाने की ऐसी होड़
टाइगर को छलांग लगाता देख दहशत में आ गए पर्यटक
टाइगर तेजी से हाथी की तरफ दौड़ता है और फिर छलांग लगा देता है। यह नजारा देखकर हाथी पर बैठे पर्यटक बुरी तरह दहशत में आ जाते हैं। उनकी चीख-पुकार वीडियो में साफ सुनाई देती है। कुछ पल तक टाइगर हाथी और उस पर बैठे लोगों की तरफ देखता रहता है, फिर पीछे की तरफ चला जाता है।
बच्ची ने DSP मैडम से पूछा नरकासुर के वध से जुड़ा सवाल, अधिकारी नहीं दे पाई जवाब, बोलीं अगली बार पढ़कर आऊंगी
बेहद डरावना है वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। टाइगर को इतनी नजदीक से अचानक सामने आते देखकर किसी की भी सांसें थम सकती हैं। जंगल सफारी के दौरान वन्यजीवों का दिखना सामान्य बात है, लेकिन ऐसे अचानक हमला करने के अंदाज में सामने आना बेहद डरावना अनुभव होता है।
दिवाली पर सेठ ने कर्मचारियों को दिया लाखों का तोहफा, हर किसी को मिले 1 लाख नकद, इंटरनेट पर हो रही जमकर तारीफ
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
वीडियो में दिखाई देने वाली लंबी घास भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। कई लोगों का सवाल है कि आखिर यह घास इतनी ऊंची कैसे है कि इसमें टाइगर आसानी से छिप सकता है। इस सवाल का जवाब एक शख्स ने दिया है और बताया कि इसे एलीफेंट ग्रास कहा जाता है। यह घास कई बार करीब 3 मीटर तक ऊंची हो सकती है, जिसकी वजह से बड़े जानवर भी इसमें छिप सकते हैं।