Viral Video: प्रेग्नेंसी स्कैन के दौरान पिता की आवाज सुनते ही अल्ट्रासाउंड में दिखा अनोखा नजारा, देंखे वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर कनाडा में रहने वाले एक कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रेग्नेंसी के दौरान रूटीन अल्ट्रासाउंड के लिए गए उन दंपत्ति के साथ कुछ ऐसा होता है, जो आपको हैरान करने के साथ-साथ भावुक भी कर देगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Unborn Baby Smile Ultrasound Screen Viral Video In Hindi: माता-पिता बनना जीवन के सबसे खूबसूरत और यादगार अनुभवों में से एक माना जाता है। गर्भावस्था के दौरान होने वाला हर छोटा-बड़ा पल माता-पिता के लिए खास बन जाता है। पहली बार बच्चे की धड़कन सुनना, अल्ट्रासाउंड में उसकी झलक देखना या उसकी हलचल महसूस करना ऐसे अनुभव हैं, जो हमेशा के लिए यादगार बन जाते हैं। हाल ही में कनाडा से सामने आए एक ऐसे ही वीडियो ने इंटरनेट पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। जिसमें प्रेग्नेंसी के दौरान रूटीन अल्ट्रासाउंड के लिए गए कपल के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर अस्पताल का स्टाफ और बाद में वीडियो देखने वाले लोग भी हैरान रह गए।
Viral: न कैमरा, न स्टूडियो पहाड़ों के बीच इन बहनों की सुब्हान अल्लाह परफॉर्मेंस ने जीत लिया लाखों लोगों का दिल
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कनाडा की रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ प्रेग्नेंसी के नियमित अल्ट्रासाउंड के लिए अस्पताल पहुंची थीं। जांच के दौरान उनके पति ने प्यार से उनका बेबी बंप चूमा और अपनी अजन्मे बच्चे से कहा- गुड मॉर्निंग, हैप्पी सैटरडे, क्या तुम्हें भूख लगी है? कुछ ही सेकंड बाद अल्ट्रासाउंड स्क्रीन पर बच्ची के चेहरे पर मुस्कान जैसा एक्सप्रेशन दिखाई दिया। यह नजारा देखकर कमरे में मौजूद परिवार के लोग और मेडिकल स्टाफ खुशी से झूम उठे। बता दें कि, इस पूरे पल को उनकी बहन ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
An unborn baby girl appears to smile the moment she hears her father's voice during an ultrasound.
The sweet moment was caught on video as the dad spoke to his daughter and kissed her mother's belly, prompting smiles from everyone in the room.
"I was completely overwhelmed with… pic.twitter.com/fEWfy4WBGY— Fox News (@FoxNews) July 31, 2026
इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 14 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं तो वहीं कई हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। भावुक कर देने वाले इस वीडियो को देख यूजर्स की खूब सारी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, गर्भ में पल रहा शिशु लगभग 18 से 25वें सप्ताह के बीच आवाजें सुनना शुरू कर देता है। 25 से 28वें सप्ताह तक वह बाहरी आवाजों, खासकर मां की आवाज, पर अधिक स्पष्ट प्रतिक्रिया देने लगता है। डॉक्टरों का कहना है कि अल्ट्रासाउंड के दौरान गर्भ में पल रहे बच्चे के मुस्कुराने, जम्हाई लेने, मुंह बनाने या भौंहें सिकोड़ने जैसे चेहरे की एक्सप्रेशन दिखाई देना सामान्य बात है।
Viral Video: कैंसर से जूझ रहे पिता ने बेटे को दी जिंदगी की सबसे बड़ी सीख, आखिरी बातचीत का वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: जापान में भूकंप से पहले बिल्ली की अजीब हरकत हुई कैमरे में कैद, वीडियो हुआ वायरल