Viral News: नेल आर्ट ने बदली महिला की किस्मत, दुबई में हर महीने कमा रही लाखों
Viral: सोशल मीडिया पर वियतनाम से दुबई पहुंचीं एक महिला की सफलता की कहानी काफी वायरल हो रही है, जिसमें वो अपने एक हुनर से आज लाखों कमा रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Dubai Nail Artist Viral News: नेल आर्टिस्ट हाथों और पैरों के नाखूनों को सुंदर और आकर्षक बनाने का काम करता है। यह सिर्फ नेल पॉलिश लगाने तक सीमित नहीं होता, बल्कि कई तरह की क्रिएटिव डिज़ाइन और नेल केयर भी करता है। सोशल मीडिया पर वियतनाम से दुबई पहुंचीं एक महिला की सफलता की कहानी काफी वायरल हो रही है, जिसमें वो अपने एक हुनर से आज लाखों कमा रही हैं। यह कहानी सिर्फ एक महिला की मेहनत नहीं, बल्कि उस सिस्टम की भी है, जहां उसे उसके इस हुनर की सही कीमत मिलती है।
Viral Video: हनीमून पर बॉडीगार्ड संग पहुंचा कपल, वीडियो देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
वायरल हो रही ये कहानी 32 साल की महिला येन फुओंग आन्ह की है, जिन्हें लोग 'फुल्लाह' के नाम से जानते हैं। वियतनाम से दुबई पहुंचीं फुल्लाह के पास कोई बड़ी डिग्री नहीं थी। सिर्फ एक हुनर जो था और वो था नाखूनों को खूबसूरत बनाना। उन्होंने इसी हुनर को अपना पेशा बनाया और देखते ही देखते दुबई की फेमस नेल आर्टिस्ट बन गईं। एक समय ऐसा भी आया जब उनकी मासिक कमाई 30,000 से 40,000 दिरहम यानी करीब 7 से 10 लाख रुपये तक पहुंच गई।
A post shared by by Fullah | Beauty Studio 🇦🇪 (@beautybyfullah.ae)
फुल्लाह पिछले 12 साल से 3D नेल आर्ट में अपनी बेमिसाल क्रिएटिविटी का हुनर दिखा रही हैं। वे फूल, जानवर से लेकर अलग-अलग तरह के डिजाइन वाले नेल आर्ट बनाती हैं। उनकी कोशिश रहती है कि क्लाइंट्स को यूनिक डिजाइन मिले, लेकिन कीमत ज्यादा न हो। यही वजह है कि खासकर युवा क्लाइंट्स के बीच उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है।
बता दें कि, फुल्लाह दुबई में अब अपना सैलून चला रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि, फिलहाल वह अपने बिजनेस से खुद कोई सैलरी नहीं ले रही हैं। उनका कहना है कि शुरुआती दौर में वह पूरी कमाई दोबारा बिजनेस में निवेश कर रही हैं और उन्हें उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में उनका सैलून स्थिर हो जाएगा और फिर वह पहले जैसी कमाई हासिल कर लेंगी। इतनी अच्छी कमाई होने के बावजूद फुल्लाह की जीवनशैली बेहद सादगी भरी है।
Viral Video: चलती ट्रेन में महिला ने की ऐसी शर्मनाक हरकत, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग
Viral Video: शादी में गोलगप्पे देखते ही स्टॉल पर टूट पड़े बराती, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
इतनी अच्छी कमाई होने के बावजूद फुल्लाह की जीवनशैली बेहद सादगी भरी है। फुल्लाह कहती हैं कि, वह अपनी 50 की उम्र की शुरुआत में रिटायर होना चाहती हैं, जिसके बाद वह वियतनाम में एक फार्म खरीदकर वहीं रहना चाहती हैं। उनका सपना है कि वह जानवरों के बीच रहें, सब्जियां उगाएं और प्रकृति के करीब सुकून भरी जिंदगी बिताएं। उनके लिए असली सफलता सिर्फ पैसा कमाना नहीं, बल्कि समय रहते अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना भी है।