Viral Video: फ्लाइट की सांसें रोक देने वाली लैंडिंग वायरल, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Air New Zealand Viral Video: सोशल मीडिया पर एयर न्यूजीलैंड की फ्लाइट NZ272 का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो सांसें रोक देने वाला है। यह पूरा मामला न्यूजीलैंड के वेलिंगटन एयरपोर्ट का है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Air New Zealand Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर दिल की धड़कन बढ़ा देने वाले वीडियो वायरल होते हैं। इन वीडियो को देखकर सांसें थम जाती हैं और रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।
सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो को एयर न्यूजीलैंड की फ्लाइट NZ272 का है। यह सांस रोक देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वेलिंगटन एयरपोर्ट पर इस विमान को लैंड करना था, लेकिन लैंडिग से पहले ऐसा कुछ होता है, जिसके बाद लोगों की सांसें रुक जाती हैं।
दरअसल, लैंडिग के दौरान विमान हवा में हिचकोले खाने था और पहिए रनवे को छू चुके थे। तभी बारिश और साफ रोशनी नहीं होने की वजह से पायलट ने तुंरत हैरान करने वाला फैसला ले लिया। लगभग लैंड हो चुका विमान दोबारा आसमान में उड़ान भर लेता है। इस दौरान यात्रियों की सांसें अटकी रहती हैं।
Viral: चोरों को खंभे में बांधकर गायब हो जाता है रहस्यमयी शख्स, आखिर कौन है सीक्रेट बैटमैन
फिर मौसम सामान्य होने के बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के दौरान मौसम का यह रूप हर कोई हैरान हो गया है। तेज बारिश और साफ रोशनी नहीं होने के कारण पायलट ने रनवे छूने के बाद तुरंत गो-अराउंड का फैसला ले लेता है।
वेलिंगटन: एयर न्यूज़ीलैंड की फ्लाइट NZ272 की लैंडिंग के दौरान तेज़ बारिश और विंड शियर के कारण पायलट ने रनवे छूने के बाद तुरंत गो-अराउंड का फैसला लिया !!
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) June 28, 2026
विमान को दोबारा सुरक्षित ऊंचाई पर ले जाकर कुछ देर बाद सफलतापूर्वक उतारा गया, विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसी स्थिति में गो-अराउंड… pic.twitter.com/dfP53wNZba
Viral Video: बेटी की सफलता के पीछे छिपा मां का त्याग, भावुक कर देगा वीडियो
इसके बाद पायलट विमान को दोबारा सुरक्षित ऊंचाई पर ले जाकर कुछ देर बाद सफलतापूर्वक उतारा। विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसी स्थिति में गो अराउंड सुरक्षा के लिए अपनाई जाने वाली मानक प्रक्रिया है। इस दौरान न्यूजीलैंड के विमान में क्रू मेंबर समेत 214 लोग सवार थे।
Viral Video: ऋषिकेश में सिर्फ तिलक लगाकर शख्स कर रहा महीने की इतनी कमाई, देखें वीडियो
क्या होता है गो-अराउंड?
विमानन में गो-अराउंड एक सुरक्षित और पूर्व-नियोजित युद्धाभ्यास है। इसमें पायलट अपनी लैंडिग प्रक्रिया को बीच में रद्द कर देता है और विमान को वापस हवा में वापस ले जाता है। यह मुख्य तौर पर यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है।