Video: शताब्दी एक्सप्रेस में बेटिकट यात्रियों से वसूली कर रहा था फर्जी TTE, फिर हो गया असली टीटीई से सामना
Fake TTE Video: सोशल मीडिया पर शताब्दी एक्सप्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक नकली टीटीई बेटिकट यात्रियों से वसूली कर रहा था। इसी दौरान उसका सामना असली टीटीई से हो जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Fake TTE Video: भारतीय रेलवे की प्रीमियम ट्रेनों में शामिल शताब्दी एक्सप्रेस में नकली टीटीई (TTE) लोगों के टिकट की जांच करते हुए पकड़ा गया है। इस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस ट्रेन में सुरक्षा और चेकिंग के मामले में सख्ती देखने को मिलती है। लेकिन फिर भी शताब्दी ट्रेन में एक नकली टीटीई घूम रहा था।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उनसे लोगों के टिकट की जांच ही नहीं की, बल्कि उनसे पैसे भी ऐंठे। लेकिन थोड़ी ही देर में कुछ ऐसा होता है, जिससे उसकी पोल खुल जाती है। दरअसल, उसका असली टीटीई से सामना हो जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को शेयर किया गया है।
इसमें आप देख सकते हैं कि शताब्दी एक्सप्रेस के भीतर फर्जी टीटीई दुर्गेश कुमार को रंगे हाथों टिकट चेक करते पकड़ा गया। खुद को टीटीई बताकर वह बेटिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से जुर्माने के नाम पर पैसे भी कमा रहा था। वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने बताया है कि शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों को यह नहीं पता था कि कौन असली है और कौन नकली? तभी अलीगढ़ स्टेशन ट्रेन पहुंची और वही से कोच C-11 में दुर्गेश चढ़ गया।
शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में एक फर्जी टीटी दुर्गेश कुमार टिकट चेक कर था, और टिकट न होने पर यात्रियों से पैसा कमा रहा था, अब पैसेंजर को क्या पता कि कौन असली है और कौन नकली।।
तभी अलीगढ़ स्टेशन ट्रेन पहुंची और वही से कोच C-11 में दुर्गेश चढ़ गया। संयोग से असली टीटी भी उसी डिब्बे में… pic.twitter.com/kGWDzKE3kf— Ashish Paswan (@ashishpaswan0) June 29, 2026
Viral Video: फ्लाइट की सांसें रोक देने वाली लैंडिंग वायरल, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Viral: चोरों को खंभे में बांधकर गायब हो जाता है रहस्यमयी शख्स, आखिर कौन है सीक्रेट बैटमैन
Viral Video: बेटी की सफलता के पीछे छिपा मां का त्याग, भावुक कर देगा वीडियो
शख्स ने आगे इस घटना के बारे में बताया है कि संयोग से असली टीटी भी उसी डिब्बे में मिल गए। अब देखते ही सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। असली टीटी ने आरपीएफ को बुलाया और कड़ी पूछताछ में फर्जी टीटी का पकड़ा गया। साथ में एक आईडी कार्ड भी बरामद किया गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद सतर्क और सावधान रहने की सलाह देते हैं।