Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral baby monkey bajrangi shares heartwarming bond with man man bike ride viral video emotional

तूफान ने छीन ली मां की ममता: बाइक सवार शख्स से लिपटकर बैठा नन्हा बंदर, वीडियो देख भर आएंगी आंखें

Wed, 11 Nov 2026 02:26 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 11 Nov 2026 02:26 PM IST
सार

इंसान और जानवरों के बीच के प्यार भरे रिश्ता का मिसाल पेश करता एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर और बंदर की कहानी जानकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी। 

विज्ञापन
viral baby monkey bajrangi shares heartwarming bond with man man bike ride viral video emotional
बाइक सवार शख्स से लिपटकर बैठा नन्हा बंदर, वीडियो देख भर आएंगी आंखें - फोटो : Instagram

विस्तार

इंसान और जानवरों के बीच का प्यार रिश्ता कई बार ऐसी मिसाल पेश करता है, जिसे देखकर हर किसी का दिल पिघल जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स बाइक चलाता दिख रहा है, जबकि पीछे की सीट पर डायपर पहने एक नन्हा बंदर बैठा है। सबसे खास बात यह है कि बंदर ने बाइक चला रहे शख्स की कमर को दोनों हाथों से मजबूती से पकड़ रखा है। दोनों के बीच का यह प्यार और अपनापन लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

विज्ञापन


 बाइक पर शख्स से चिपककर बैठा दिखा बंदर

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक व्यक्ति सड़क पर बाइक चला रहा है और उसके पीछे एक छोटा बंदर आराम से बैठा है। बंदर ने डायपर पहन रखा है और वह बाइक सवार की कमर से इस तरह लिपटा हुआ है, मानो उसे उससे दूर होने का डर हो। वीडियो में उसकी मासूम हरकतें लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
विज्ञापन


इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में शख्स जब बाइक सवार व्यक्ति से उसके साथ बैठे बंदर के बारे में पूछते हैं, तो वह मुस्कुराते हुए उसका नाम बजरंगी बताता है। शख्स अपना नाम नकुल बताता है और बजरंगी से जुड़ी एक भावुक कहानी भी साझा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



View this post on Instagram




क्यों अपने ही 66 सैनिकों को मौत की सजा दे रहा ये देश? हैरान करने वाली है वजह

तूफान ने छीना मां का साया तो नकुल ने दिया सहारा

नकुल के मुताबिक, करीब एक-दो साल पहले आए एक भयानक तूफान में बजरंगी की मां की मौत हो गई थी। मां के जाने के बाद नन्हा बंदर अनाथ हो गया। ऐसे मुश्किल वक्त में नकुल ने उसे अपने पास रख लिया और उसकी देखभाल करने लगे। समय के साथ दोनों के बीच गहरा लगाव हो गया। नकुल बताते हैं कि उन्होंने कई बार बजरंगी को आजाद करने की कोशिश की, लेकिन वह उनके पास रहना ही पसंद करता है। यही वजह है कि वह अक्सर नकुल की कमर से लिपटकर उनके साथ बैठा रहता है।

वीडियो: आसमान में लटका रहा शख्स, नीचे लगी एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां, रेस्क्यू का वीडियो देख चौंके लोग

वीडियो देखकर भावुक हुए लोग

बजरंगी और नकुल के बीच का यह अनोखा रिश्ता सोशल मीडिया प लोगों को को भावुक कर रहा है। लोग नकुल की दयालुता और एक बेजुबान जानवर को प्यार और सहारा देने के उनके कोशिश की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed