फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral single man celebrates karwa chauth with shop mannequin instead of wife offers viral video

करवा चौथ पर शख्स ने पुतले को ही बनाया पत्नी और ऐसे तोड़ा व्रत, लोग बोले- कुंवारों की दुनिया ही अलग है

Thu, 29 Oct 2026 03:00 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 29 Oct 2026 03:00 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का हैरान कर दिया है। इसमें शख्स करवाचौथ पर एक पुतले को पत्नी मान लिया है और उसे पानी पिलाकर व्रत तोड़ता है। 

विज्ञापन
viral single man celebrates karwa chauth with shop mannequin instead of wife offers viral video
करवा चौथ पर शख्स ने पुतले को ही बनाया पत्नी और ऐसे तोड़ा व्रत - फोटो : Facebook

विस्तार

करवा चौथ के त्योहार पर सोशल मीडिया पर कई मजेदार वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कई वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कई भावुक करने वाले होते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। शाम को पूजा करती हैं और चांद देखकर पति के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। एक शख्स ने पत्नी की जगह एक पुतले के साथ करवा चौथ मनाया है। यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दुकान के बाद खड़े सूट पहने पुतले के साथ दिख रहा है। कपड़ों की दुकानों पर कपड़े दिखाने के लिए ऐसे पुतले रखे होते हैं। लेकिन इस शख्स ने अनोखे अंदाज करवा चौथ मना रहा है। 
विज्ञापन


वीडियो में उसका अंदाज देखकर ऐसा लग रहा है कि वह पुतले को अपनी पत्नी मानकर रस्में निभा रहा है। शख्स का यह अनोखा अंदाज लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। करवा चौथ पर पति-पत्नी साथ समय बिताते हैं और व्रत से जुड़ी रस्में निभाते हैं। इस शख्स ने दुकान के बाहर रखे पुतले को ही अपना साथी बना लिया है। वीडियो देखकर लोग इसे मजाकिया अंदाज में कुंवारों के करवा चौथ से जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर क्लिक कर देखें वायरल वीडियो...

वायरल: एक किलो प्याज भूलने पर डिलीवरी बॉय ने लिखा ऐसा खत, पढ़कर भर आई महिला की आंखें

पहले पानी पिलाया और फिर तोड़ा व्रत

वीडियो में दिख रहा है कि शख्स पुतले के साथ पानी पीने की रस्म निभाता है। इसके बाद वह खुद भी अपना व्रत खोलता है। इस नजारे को देखकर लोग हैरान हैं और हंस रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि शख्स पुतले को माला भी पहनाता है। ऐसा लग रहा है कि वह उसकी असली पत्नी हो। दुकान के बाहर रखे कपड़ों के पुतले के साथ करवाचौथ मनाने का शायद यह पहला मामला हो। 

ग्राहक बनकर आईं महिलाएं, दुकानदार दूसरी तरफ मुड़ा तो काउंटर से गायब कर दिया गहनों का डिब्बा

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक शेयर किया गया है। वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है- भाई का दर्द समझ सकते हैं। एक अन्य ने लिखा है- कुंवारों की अलग दुनिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed