Viral: भिखारी ने मंगाया ऑनलाइन खाना, डिलीवरी बॉय ने मांगा पैसा, उसके जवाब ने इंटरनेट पर लोगों को हैरत में डाला
Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे लेटा एक भिखारी ऑनलाइन ऑर्डर करके खाना मंगाता है। जिसके बाद वो डिलीवरी बॉय से कुछ ऐसा कहता है, जिसे सुनकर डिलीवरी वाला चौंक जाता है।
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो यूजर्स को काफी पसंद आने के साथ हैरान भी कर जाते हैं। हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें सड़क किनारे लेटा भिखारी ऑनलाइन ऑर्डर करके खाना मंगाता है। जिसके बाद वो डिलीवरी बॉय से कुछ ऐसा कहता है, जिसे सुनकर डिलीवरी वाला चौंक जाता है।
Viral Video: बच्चे ने जुगाड़ से साइकिल को बना दिया बुलेट बाइक, वीडियो देख घूम जाएगा आपका दिमाग
Viral Video: साइकिल मिस्त्री के बेटे को मिली सरकारी नौकरी, ज्वाइनिंग लेटर देख छलक पड़े पिता के आंसू
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, डिलीवरी बॉय कस्टमर को फोन लगा कर पूछता है कि कहां हो। कस्टमर कहता है, लेटा हुआ हूं। इस पर डिलीवरी वाला चौंक जाता है और ये सोचकर ही परेशान हो जाता है कि कस्टमर सड़क पर लेट कर क्या कर रहा है। उसे देखकर डिलीवरी बॉय शॉक में था, क्योंकि वो एक भिखारी था।
डिलीवरी बॉय, भिखारी से पूछता है, कि क्या आपने ही ऑर्डर किया है? ये सुनकर भिखारी को गुस्सा आ जाता है, तो वो डिलीवरी बॉय से बोला, क्या मैं नहीं ऑर्डर कर सकता हूं? इस पर डिलीवरी बॉय तुरंत उसकी बात पर राजी हो गया। भिखारी ने ऑनलाइन पेमेंट किया वो भी 50 रुपये एक्स्ट्रा। डिलीवरी बॉय ने कहा ऐसा क्यों, तो वो बोला इतनी ठंड में काम कर रहे हो टिप रख लो।
डिलीवरी बॉय और भिखारी के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @fardeenonduty_ पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक कई लोगों ने देखा और लाइक भी किया है और तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, अब भिखारी कौन हुआ दूसरे यूजर ने लिखा, भाई वो दिल का अमीर है। तो वहीं कई यूजर्स इसे स्क्रिप्टेड बता रहे हैं।
