सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral video groom injured during wedding entry fire gun stunt

Viral: शादी में दूल्हा-दुल्हन फायरगन लेकर कर रहे थे ग्रैंड एंट्री, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sun, 26 Apr 2026 01:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी में दूल्हा और दुल्हन ग्रैंड एंट्री का वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन हाथ में फायर गन लेकर एंट्री कर रहे हैं। 

viral video groom injured during wedding entry fire gun stunt
शादी में दूल्हा-दुल्हन फायरगन लेकर कर रहे थे ग्रैंड एंट्री, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है। इसलिए लोग कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। इन दिनों शादी में दूल्हे और दुल्हन की ग्रैंड एंट्री का ट्रेंड चल रहा है। हर दूल्हे और दुल्हन की चाहत होती है कि उनकी एंट्री सबसे अलग और यादगार हो। लेकिन कई बार यह कोशिश लोगों के लिए खतरा बन जाती है। अब सोशल मीडिया पर एक इसी तरह का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि अलग स्टाइल देखने की कोशिश में अचानक जान खतरे में पड़ जाती है। 

Trending Videos


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन पारंपरिक कपड़ों में एंट्री के लिए तैयार हैं। दोनों ने अपने हाथ फायर गन लिया हुआ, जिससे चिंगारियां निकल रही है। वे जैसे ही आगे बढ़ते हैं, दोनों साथ में फायर करते हैं। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहता है और शानदार लगता है। शादी में आए मेहमान भी इस एंट्री को आनंद उठा रहे हैं। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रहती है, क्योंकि कुछ ही पल में अचानक स्थिति बिगड़ जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर गन संभालते के दौरान दूल्हे को चोट लग गई और वो तुरंत गन को नीचे फेंक देता है। इसके बाद अपने सिर को पकड़कर देखता है कि कहीं अधिक चोट तो नहीं लग गई है। खुशी से चमक रहे चेहरे में अचानक चिंता की लकीरें दिखने लगती हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्थिति तनावपूर्ण हो जाती है। 



Viral News: टॉयलेट गई महिला के साथ हुआ भयानक हादसा, पति ने ऐसे बचाई जान, जानकर कांप जाएगी रूह

इस दौरान दुल्हन अपनी फायर गन चलाती हुई नजर आ रही है। कुछ सेकंड तक वो दूल्हे की परेशानो समझ नहीं पाती है। वह अपने स्थान पर खड़ी होकर स्टंट करती रहती है, तो वहीं दूल्हा असहज नजर आता है। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस तरह की ग्रैंड एंट्री में एक छोटी सी चूक बड़े खतरे का कारण बन सकती है। 

Snake Video: जेब में जिंदा सांप रखकर घर ले आया बच्चा, देखते ही मां के उड़े होश, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

सोशल मीडिया पर उठाए सवाल 

सोशल मीडिया पर ऐसे स्टंट को लोगों ने खतरनाक बताया है। उनका कहना है कि इस रोक लगनी चाहिए। एक शख्स का कहना है कि शादी जैसा खास मौका खतरे के लिए नहीं होा है। एक अन्य ने लिखा है कि दिखावे और ट्रेंड के दबाव में लोग सुरक्षा को अनदेखा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed