सब्सक्राइब करें

दीपवीर के बाद इस दुल्हन की तस्वीर वायरल, हाथ लगाते हो जाओगे ठंडे 

फीचर टीम, अमर उजाला Updated Sun, 25 Nov 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
desi snow woman bride viral photos on internet after deepveer wedding
- फोटो : social media

सोशल मीडिया पर आप दीपवीर की शादी की खूबसूरत तस्वीरों को देखकर बोर हो गए होंगे, तो इंटरनेट पर वायरल इस दुल्हन ने भी कम धमाल नहीं मचा रखा है। इस दुल्हन की खूबसूरती को देखकर हर कोई हैरान है। ये दुल्हन किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम खूबसूरत नहीं है। इसे देखने के बाद हर कोई इसे शेयर करने से अपने आपको नहीं रोक पा रहा है।

Trending Videos
desi snow woman bride viral photos on internet after deepveer wedding
- फोटो : social media

हम बात कर रहे है ‘सड्डी जूलियट’ की। जी हां इस खूबसूरत दुल्हन का नाम ‘सड्डी जूलियट’ ही है, जिन्होंने अपनी खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। सड्डी जूलियट को बर्फ से बनाया गया है। सड्डी जूलियट भी एक दुल्हन की तरह बहुत ही खूबसूरत लग रही है। सड्डी जूलियट की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
desi snow woman bride viral photos on internet after deepveer wedding
Snow Woman - फोटो : social media

इस दुल्हन ने गले में सोने के गहने, आंखों पर काजल और दुल्हन का दुपट्टा पहना हुआ है। सोने की भारी जूलरी, बड़ी पलकें और चमकदार लाल दुपट्टा, कनाडा में बनी इस बर्फ की महिला को बेहद आकर्षक बना रहा है। शायद इसीलिए पिछले कुछ दिनों से ये दुल्हन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

shy snowy canvas❄️⛄️ ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ NO FILTER NEEDED ON THIS BEAUTIFUL CANVAS🎨 ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ ISNT SHE A BEAUTIFUL DESIGIRL DESIGIRL GIRL GIRL🧖🏼♀️ ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ Jewellery; @lishkaratrendz ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ #makeup #makeupartist #makeuplooks #makeupoftheday #justlashes #gold #red #beauty #indian #indianjewellery #toronto #brampton #snow #snowwhite #desigirl #magic

A post shared by J’s Beauty Canvas 🎨 (@_jbeautycanvas) on

desi snow woman bride viral photos on internet after deepveer wedding
- फोटो : social media

इसे ब्रैम्पटन निवासी जस्सू किंगरा ने अपने हाथों से बनाया है। 19 साल के जस्सू ने बताया कि मेरी दोस्त दलजीत भारत से आई थी और ब्रैम्पटन में यह उसकी पहली सर्दी थी। वह एक स्नोमैन बनाना चाहती थीं, तब मैंने उसे अपने घर पर आने के लिए इनवाइट किया। इस दुल्हन को बनाने में जस्सू की दो छोटी बहनों नवी और बिनी ने सहयोग किया हैं। जस्सू ने बताया कि उन्होंने पहले भी बर्फ की मूर्तियां देखी थीं लेकिन वे अपनी मूर्ति को पारंपरिक लुक देना चाहते थे।

 

विज्ञापन
desi snow woman bride viral photos on internet after deepveer wedding
- फोटो : social media
ट्विटर यूजर ईशा ने इन तस्वीरों को अपने अकाउंट से पोस्ट किया। जिस पर 86 हजार लाइक और 21 हजार रीट्वीट आ गए। कई लोगों ने इस स्नो दुल्हन का नाम भी बदल दिया। ईशा ने इसे 'फराह द स्नो जट्टी' कहा तो कई और यूजर्स ने इसे 'बर्फजीत कौर' नाम दिया।यह खूबसूरत दुल्हन बर्फ से बनी हुई है, इसलिए इसे ‘बर्फजीत कौर’ और 'देसी स्नो गर्ल' भी कहा जा रहा है।
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed