Science News: वैज्ञानिक वर्षों से सौरमंडल का अध्ययन कर रहे हैं। उनके लिए यह अध्ययन हमेशा से दिलचस्पी भरा रहा है। हाल ही में वैज्ञानिकों को एक अध्ययन में कुछ ऐसे संकेत मिले हैं। यह दुनिया की ग्रहों को लेकर जानकारी को पूरी तरह से बदल सकते हैं। वैज्ञानिकों को अध्ययन में एक नए ग्रह का संकेत मिला है। उन्होंने इसे Y नाम दिया है।
Science News: मिल गया सौरमंडल का 9वां ग्रह! अध्ययन में मिले रहस्यमयी दुनिया के नए संकेत, वैज्ञानिक भी हैरान
Science News: वैज्ञानिक वर्षों से सौरमंडल का अध्ययन कर रहे हैं। उनके लिए यह अध्ययन हमेशा से दिलचस्पी भरा रहा है। हाल ही में वैज्ञानिकों को एक अध्ययन में कुछ ऐसे संकेत मिले हैं। यह दुनिया की ग्रहों को लेकर जानकारी को पूरी तरह से बदल सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां कर रहा परिक्रमा
प्रिंसटन विश्वविद्यालय में खगोल भौतिकी विभाग में डॉक्टरेट के उम्मीदवार और खगोल भौतिकीविद अमीर सिराज ने जानकारी दी कि एक अदृश्य ग्रह की उपस्थिति है, जो संभवतः पृथ्वी से छोटा और बुध से बड़ा है।
अमीर सिराज इस अध्ययन के प्रमुख लेखक भी है। उन्होंने कहा कि यह सौरमंडल के बाहरी भाग में चक्कर लगा रहा है। हालांकि, यह शोध पत्र किसी ग्रह की खोज नहीं है, लेकिन यह एक ऐसी पहेली की खोज है, जिसका एक संभावित समाधान हो सकता है।
Weird News: महिला ने की भूत से शादी और आत्माओं से करती है बात, अजीबोगरीब दावे जानकर उड़े जाएंगे होश
कहां हो सकता है छिपा?
हाल के वर्षों में वैज्ञानिकों ने सौरमंडल में कई ग्रहों का अनुमान लगाया है, जिनमें प्लैनेट Y सबसे नया है। इन सभी ग्रहों की विशेषताएं थोड़ी अलग-अलग है, लेकिन सामूहिक तौर पर माना जाता है कि ये कुइपर बेल्ट में छिपे हैं। इसी बेल्ट में प्लूटो मौजूद है, जिसे कभी 9वें ग्रह का दर्जा मिला था, लेकिन 2006 में उसे हटाकर बौने ग्रह के रूप में पुनर्वर्गीकृत किया गया था।
Optical Illusion: इतने सारे 55S की भीड़ में कहां छिपा है 555, 15 सेकेंड में खोजने का है चैलेंज
क्या है कुइपर बेल्ट?
कुइपर बेल्ट सौरमंडल का एक अंधेरे में डूबा दूरस्थ इलाका है। यहां अध्ययन करना काफी कठिन है। लेकिन अभी ऐसी मुश्किलों के दूर होने की संभावना है, क्योंकि वेरा सी रुबिन ऑब्जर्वेटरी नामक नई दूरबीन की रात में आकाश का अपना 10 वर्षीय सर्वेक्षण शुरू करने की तैयारी कर रही है। स्टडी के लेखक सिराज का कहना है कि मुझे उम्मीद है कि पहले दो से तीन वर्षों में यह निश्चित हो जाएगा। अगर ग्रह Y दूरबीन की दृष्टि क्षेत्र में है, तो वह उसे सीधे खोज सकेगा।