फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   anil ambani reliance group will leave mutual fund business

म्यूचुअल फंड कारोबार से बाहर निकली रिलायंस कैपिटल

Thu, 23 May 2019 07:46 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 23 May 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
anil ambani reliance group will leave mutual fund business

अनिल अंबानी की स्वामित्व वाली रिलायंस कैपिटल (आरकैप) ने म्यूचुअल फंड कारोबार से खुद को अलग कर लिया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि अपनी पूरी हिस्सेदारी संयुक्त उद्यम भागीदार निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस को बेचकर इस कारोबार से बाहर आ गई है।

विज्ञापन


रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड (आरनाम) में अनिल अंबानी की रिलायंस और जापानी कंपनी निप्पॉन की 42.88 फीसदी की बराबर हिस्सेदारी थी, जबकि शेष भाग में जनता की हिस्सेदारी है। 
विज्ञापन


आरकैप ने बताया कि उसने निश्चित बाध्यकारी समझौते के तहत अपने हिस्से के 42.88 फीसदी शेयर निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को बेच दिया है। हिस्सेदारी खरीदने के तत्काल बाद निप्पॉन लाइफ ने ओपन ऑफर के जरिये आम निवेशकों से आरनाम के शेयर 230 रुपये के भाव में खरीदने की पेशकश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कदम कंपनियों के पास अधिकतम 75 फीसदी हिस्सेदारी रखने के सेबी के नियमों के अनुपालन के लिए उठाया गया है, क्योंकि आरनाम के शेयर खरीदने के बाद निप्पॉन की हिस्सेदारी इससे ज्यादा हो गई थी। निप्पॉन को बेचे गए शेयरों के ट्रांजेक्शन मूल्य में 15.5 फीसदी का प्रीमियम भी शामिल है, जो सेबी के नियमानुसार 60 दिन के लिए दिया गया है। 

कर्ज घटाने में मिलेगी मदद

आरकैप ने बताया कि उसे हिस्सेदारी बेचने पर निप्पॉन की ओर से करीब 6 हजार करोड़ रुपये मिलेंगे। इस बिक्री के लिए प्रति शेयर 230 रुपये का भाव रखा गया है और इसी कीमत पर आम निवेशकों को भी शेयर खरीदने की पेशकश की गई है। बिक्री से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कंपनी अपने कर्ज को पाटने में करेगी। इस राशि से कंपनी करीब 33 फीसदी बकाया का भुगतान करने में सक्षम हो सकती है। 

हमारे पुराने और महत्वपूर्ण भागीदार निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस ने आरनाम में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 75 फीसदी कर ली है। आरनाम में अपनी हिस्सेदारी बेचना हमारी रणनीति का हिस्सा है। अन्य सौदों के साथ इससे मिलने वाली राशि से चालू वित्त वर्ष में हम अपना कर्ज 50 फीसदी तक घटा सकेंगे।
-अनिल डी. अंबानी, चेयरमैन, रिलायंस समूह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed