{"_id":"61ca483bf3dfec72c73c89f0","slug":"rbi-says-rbl-bank-s-position-strong-customers-money-will-not-sink","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई : आरबीएल बैंक की स्थिति मजबूत, नहीं डूबेगा ग्राहकों का पैसा ","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
आरबीआई : आरबीएल बैंक की स्थिति मजबूत, नहीं डूबेगा ग्राहकों का पैसा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 28 Dec 2021 04:41 AM IST
विज्ञापन
सार
आरबीएल बैंक की वित्तीय स्थिति को लेकर चल रही अटकलों के बीच केंद्रीय बैंक ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि बैंक के जर्माकर्ताओं का पैसा नहीं डूबेगा। इसलिए जमाकर्ता और शेयरधारक अफवाहों से दूर रहें। हालांकि, आरबीआई के दावों के बावजूद बैंक के शेयरों में 18.32 फीसदी गिरावट रही।
RBI
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
आरबीएल बैंक की वित्तीय स्थिति को लेकर चल रही अटकलों के बीच आरबीआई ने सोमवार को कहा कि निजी बैंक के पास पर्याप्त पूंजी है। उसकी वित्तीय स्थिति ‘संतोषजनक’ है। केंद्रीय बैंक ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि बैंक के जर्माकर्ताओं का पैसा नहीं डूबेगा। इसलिए जमाकर्ता और शेयरधारक अफवाहों से दूर रहें। हालांकि, आरबीआई के दावों के बावजूद बैंक के शेयरों में 18.32 फीसदी गिरावट रही।
Trending Videos
केंद्रीय बैंक ने निजी बैंक के बोर्ड में नियुक्ति किया अतिरिक्त निदेशक
पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रमों के बाद आरबीआई ने आरबीएल बैंक के बोर्ड में एक अतिरिक्त निदेशक नियुक्त कर दिया और बैंक के एमडी-सीईओ विश्ववीर आहूजा को छुट्टी पर भेज दिया। इसके बाद आरबीएल बैंक के निदेशक मंडल ने राजीव आहूजा को अंतरिम तौर पर यह जिम्मेदारी सौंप दी। इसके बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया। आरबीआई ने अर्द्धवार्षिक लेखा नतीजों का हवाला देते हुए कहा कि 30 सितंबर, 2021 तक बैंक का पूंजी पर्याप्त अनुुपात 16.33 फीसदी है, जो संतोषजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रावधान कवरेज अनुपात 76.6 फीसदी है। 24 दिसंबर, 2021 तक बैंक का तरलता अनुपात 153 फीसदी है, जबकि नियामकीय आवश्यकता 100 फीसदी है। इससे पहले आरबीआई ने आरबीएल बैंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य महाप्रबंधक योगेश के दयाल को 23 दिसंबर, 2023 तक यानी दो साल के लिए बैंक का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त कर दिया। उनकी नियुक्ति 24 दिसंबर, 2021 से प्रभावी है।
बैंक निफ्टी इंडेक्स से बाहर हो सकता है बैंक
पिछले कुछ दिन से चल रही अटकलों को देखते हुए एडलवीज सिक्योरिटीज ने कहा कि मार्च, 2022 में होने वाली आगामी समीक्षा में आरबीएल बैंक निफ्टी बैंक इंडेक्स से बाहर हो सकता है। उसकी जगह बैंक ऑफ बड़ौदा को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के बैंक निफ्टी इंडेक्स में जगह मिल सकती है। एडलवीज सिक्योरिटीज का कहना है कि आरबीआई बैंक के हाल के घटनाक्रमों के बाद इंडेक्स में बदलाव होने का अनुमान है।
