सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today Gold Price Aaj Sona Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price MCX Rates news Gold

Gold Silver Price: ईरान युद्ध के असर से सोने की कीमत ₹8 हजार से अधिक बढ़ी, चांदी करीब 23000 रुपए महंगी हुई

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kumar Vivek Updated Mon, 02 Mar 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, विशेष रूप से इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण, सोमवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई। आइए सर्राफा बाजार की चाल के बारे में विस्तार से जानें।

Gold Silver Price Today Gold Price Aaj Sona Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price MCX Rates news Gold
सोना चांदी की कीमतों में उछाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

इस्राइल-ईरान युद्ध के चलते सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को बढ़ी तेजी देखी गई। इससे सोना 8 हजार रुपए से अधिक महंगा हो गया। वहीं, चांदी की कीमतों में भी 23 हजार रुपए से अधिक का इजाफा हुआ।

Trending Videos

 
सोने और चांदी की कीमतों में क्या बदलाव हुआ?
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए)के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 8,374 रुपए बढ़कर 1,67,471 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि शुक्रवार को 1,59,097 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,733 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,53,403 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


18 कैरेट सोने की कीमत 1,19,323 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,25,603 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। चांदी का दाम 23,148 रुपए बढ़कर 2,89,848 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,66,700 रुपए प्रति किलो था।

वायदा बाजार की कीमतों में क्या उतार-चढ़ाव आया?
हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 4.09 प्रतिशत बढ़कर 1,68,740 रुपए हो गई है। चांदी के 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 4.49 प्रतिशत बढ़कर 2,95,336 रुपए हो गया है। 

वैश्विक बाजार का कैसा हाल रहा?
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 2.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,397 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95.09 डॉलर प्रति औंस पर थी। 

सोने और चांदी में तेजी की वजह इस्राइल-ईरान के साथ पूरे मध्यपूर्व का युद्ध में जाना है। इससे सोने में सुरक्षित खरीदारी को बढ़ावा मिला है। एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध के कारण सोने में तेजी देखी जा रही है। आने वाले समय में वैश्विक आर्थिक आंकड़ों पर ही सोने की चाल निर्धारित करेगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर सोना अपने अहम सोपर्ट 1,64,000 के ऊपर टिका रहता है तो इसमें तेजी बनी रहने की संभावना है। इसके लिए रुकावट का स्तर 1,72,000 रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed