Gold Silver Price: आज फिसली सोने की वायदा कीमत, 62 हजार के पार चांदी
एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.2 फीसदी नीचे 47820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की वायदा कीमत 0.5 फीसदी नीचे 62562 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.2 फीसदी नीचे 47820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की वायदा कीमत 0.5 फीसदी नीचे 62562 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पिछले सत्र में सोना करीब तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से अब भी 8,380 रुपये नीचे है। घरेलू डीलरों को उम्मीद है कि इस त्योहारी सीजन में और ग्राहक आएंगे। अगस्त में सोने के अधिक आयात के बावजूद, भारत में सोने की भौतिक मांग कमजोर रही।
वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
असमान वैश्विक आर्थिक सुधार और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव से कीमती धातुओं की कीमत प्रभावित होती है। वैश्विक बाजारों में आज हाजिर सोना 0.3 फीसदी गिरकर 1,787 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.1 फीसदी बढ़कर 23.09 डॉलर प्रति औंस पर रही। पिछले सत्र में यह करीब एक माह के उच्चतम स्तर पर थी।
सोने की कीमत पर आधारित होते हैं गोल्ड ईटीएफ
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स मंगलवार के 985.05 टन के मुकाबले बुधवार को 0.2 फीसदी गिरकर 982.72 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं। पीली धातु के दाम में आए उतार-चढ़ाव पर ही इसका दाम भी घटता-बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
खुदरा मांग में सुधार और पिछले साल के कम आधार प्रभाव की वजह से भारत में सोने का आयात सितंबर, 2021 में सालाना आधार पर 658 फीसदी बढ़कर 91 टन पहुंच गया। एक सरकारी सूत्र ने बताया कि पीली धातु की स्थानीय कीमतों के करीब छह महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के कारण ज्वैलर्स ने त्योहारी सीजन को देखते हुए खरीदारी बढ़ाई है, जिससे आयात में इजाफा हुआ है।