सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   oday Sarafa Bazar Gold Price Aaj Sona Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price MCX Rates news Gold

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में दिखी गिरावट; चांदी ₹2000 तक टूटी, सोना ₹600 सस्ता

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 12 Feb 2026 08:59 AM IST
विज्ञापन
सार

Gold Silver Rates Today: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। चांदी 2040 रुपये सस्ती होकर 2.61 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई। वहीं सोना 630 रुपये गिरकर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

oday Sarafa Bazar Gold Price Aaj Sona Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price MCX Rates news Gold
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। दोपहर 1:30 बजे तक चांदी 2000 रुपये सस्ती होकर 2.61 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई। वहीं सोना 630 रुपये गिरकर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 

Trending Videos


शुरुआती कारोबार में बुलियन की दरों के अनुसार सोना 660 रुपये सस्ता होकर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी 1200 रुपये गिरकर 2.62 लाख प्रति किलो पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीएक्स पर गुरुवार को चांदी की कीमतें चार प्रतिशत की तेजी के साथ 2.62 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोना की कीमतों में 1,957 रुपये का उछाल देखने को मिला। सोना 1.25% चढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमत

पिछले दिन बुधवार को चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई और यह 4,000 रुपये उछलकर 2.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। वहीं, सोने के भाव में भी मजबूती रही और यह 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव

स्पॉट गोल्ड की कीमत मामूली गिरावट के साथ 5,080 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि स्पॉट सिल्वर 2 प्रतिशत लुढ़ककर 82.2 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिकी श्रम बाजार के मजबूत आंकड़ों के बाद गुरुवार को एशियाई कारोबार के दौरान सोना और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मजबूत जॉब डेटा से यह संकेत मिला है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती नहीं कर सकता, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है।

  • सोना अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर 5,608.35 डॉलर प्रति औंस से अब तक 10.4 प्रतिशत नीचे आ चुका है।
  • वहीं चांदी अब भी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 121.67 डॉलर प्रति औंस से करीब 48 प्रतिशत नीचे बनी हुई है।
  • इससे पहले 30 जनवरी और 2 फरवरी को सोने में लगातार दो सत्रों में तेज गिरावट देखी गई थी।
  • यह गिरावट उस समय आई जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल रिजर्व के चेयर पद के लिए अपने नामित उम्मीदवार की घोषणा की थी।
  • हालांकि हालिया गिरावट के बावजूद, भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के चलते इस वर्ष अब तक सोना 17.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed