सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   How much will the new trade agreements benefit Indian exporters? Government and industry discuss strategy

EPC और सरकार की बैठक: EU के देशों समेत US-UK के साथ व्यापार समझौतों से भारत को कितना लाभ, निर्यातक क्या बोले?

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 12 Feb 2026 10:13 AM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने निर्यात संवर्धन परिषदों और उद्योग संगठनों के साथ बैठक कर हाल में हुए एफटीए से अधिकतम लाभ उठाने की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में निर्यात बढ़ाने, नए बाजारों तक पहुंच और वैश्विक व्यापार में भारत की स्थिति मजबूत करने पर जोर दिया गया।

How much will the new trade agreements benefit Indian exporters? Government and industry discuss strategy
एफटीए पर चर्चा - फोटो : X (@PiyushGoyal)
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को विभिन्न निर्यात संवर्धन परिषदों (EPCs) और उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने हाल में संपन्न हुए व्यापार समझौतों से उत्पन्न अवसरों पर विस्तृत चर्चा की।

Trending Videos

पिछले छह वर्षों में प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के साथ कई एफटीए हुए

मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्हें विभिन्न ईपीसीएस और उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलकर प्रसन्नता हुई। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधियों ने पिछले छह वर्षों में प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के साथ कई मुक्त व्यापार समझौतों (FTAs) को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा का मुख्य फोकस कहां पर रहा?

  • बैठक का मुख्य फोकस इन समझौतों से मिलने वाले लाभों को अधिकतम करने की रणनीति पर रहा।
  • चर्चा में निर्यात प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, नए बाजारों तक पहुंच का विस्तार करने और वैश्विक व्यापार में भारत की स्थिति को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
  • मंत्री ने कहा कि इन समझौतों ने उद्योग, सेवा क्षेत्र और निर्यातकों के लिए व्यापक अवसर खोले हैं।

गोयल ने यह भी रेखांकित किया कि उद्योग संगठनों और ईपीसीएस की भूमिका महत्वपूर्ण है, ताकि भारतीय व्यवसाय इन समझौतों के लाभों का पूर्ण उपयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योग को सहयोग देने, निर्यात बढ़ाने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।

2025 में तेज हुई व्यापार कूटनीति

  • साल 2025 में भारत ने कई अहम व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर कर अपनी व्यापार कूटनीति को नई गति दी।
  • 24 जुलाई को भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (CETA) पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे वस्त्र और रत्न-आभूषण जैसे क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
  • 18 दिसंबर को भारत-ओमान व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) पर हस्ताक्षर हुए।
  • 22 दिसंबर को भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता को औपचारिक रूप से संपन्न किया गया।
  • इसके अलावा, 1 अक्तूबर 2025 से भारत-ईएफटीए व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता (स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और लिकटेंस्टाइन के साथ) प्रभावी हुआ, जिसके तहत 100 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता सामने आई।

2026 में बड़ी प्रगति

  • 27 जनवरी 2026 को भारत ने भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता पर हस्ताक्षर कर यूरोपीय संघ के विशाल और समृद्ध बाजार तक भारतीय कारोबारियों को प्राथमिकता आधारित पहुंच दिलाई।
  • इसके तुरंत बाद 7 फरवरी को भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की घोषणा हुई, जिसके तहत अमेरिकी टैरिफ दरें 50 प्रतिशत के उच्च स्तर से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी गईं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed