सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sunjay Kapur Family Dispute: Wife Priya Sachdeva files defamation case of 20 crores in High Court

Sunjay Kapur Family Dispute: पत्नी प्रिया सचदेवा ने हाईकोर्ट में 20 करोड़ की मानहानि का केस किया; जानिए मामला

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 12 Feb 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रिया सचदेवा कपूर ने अपनी ननद और एक पॉडकास्टर के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में 20 करोड़ रुपये का सिविल मानहानि मुकदमा दायर किया है। उनका आरोप है कि पॉडकास्ट, इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर दिए गए बयानों से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा।

Sunjay Kapur Family Dispute: Wife Priya Sachdeva files defamation case of 20 crores in High Court
संजय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

प्रिया सचदेवा कपूर ने अपनी ननद मंधिरा कपूर स्मिथ और एक पॉडकास्टर के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में 20 करोड़ रुपये का सिविल मानहानि मुकदमा दायर किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पॉडकास्ट, इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर दिए गए बयानों से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।
Trending Videos


इससे पहले भी प्रिया सचदेवा कपूर ने उन्हीं कथित बयानों को लेकर मंधिरा कपूर स्मिथ के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दायर की थी। यह कानूनी विवाद आरके फैमिली ट्रस्ट और संपत्ति से जुड़े पारिवारिक विवाद के बीच सामने आया है, जो पहले से ही दोनों पक्षों के बीच तनाव का कारण बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद की वजह

प्रिया ने दावा किया कि संजय ने 2025 में बनाई गई वसीयत में अपनी सारी व्यक्तिगत संपत्ति उन्हें सौंपी है। इस दावे को करिश्मा कपूर (अपने बच्चों की ओर से) और रानी कपूर ने चुनौती दी है और वसीयत की प्रामाणिकता पर सवाल उठाया है। रानी कपूर ने कोर्ट में RK फैमिली ट्रस्ट को अवैध घोषित करने तथा लगभग ₹28 करोड़ के अंतरिम डिविडेंड को प्रिया को हस्तांतरित न करने की मांग उठाई है। अदालत ने दोनों पक्षों की याचिकाओं पर नोटिस जारी कर अगली सुनवाई 23 मार्च तक तय की है।

सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट की बेंच ने दोनों पक्षों को सलाह दी कि वे पारिवारिक विवाद को सार्वजनिक रूप से उजागर करने के बजाय मध्यस्थता के जरिए सुलझाने का प्रयास करें। अदालत ने कहा कि विवाद में सार्वजनिक रूप से निजी बातें उठाकर ‘गंदे कपड़े सरेआम धोने’ जैसी स्थिति पैदा हो रही है और इसे रोका जाना चाहिए।

समान रूप से कोर्ट ने कहा कि धन-संपदा को अभिशाप न बनने दें और सभी पक्ष आपसी समझ से समाधान की दिशा में आगे बढ़ें, ताकि पारिवारिक रिश्तों और प्रतिष्ठा को बचाया जा सके। मामला न केवल पारिवारिक है, बल्कि हजारों करोड़ रुपये के कॉरपोरेट हित से जुड़ा है, जिससे विवाद और संवेदनशील हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed