{"_id":"6a79ac57a96113edf6048883","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-share-market-news-and-udpates-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Bonus Market Update: शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा; निफ्टी रहा सपाट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
The Bonus Market Update: शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा; निफ्टी रहा सपाट
Mon, 10 Aug 2026 04:17 PM IST
Devesh Tripathi
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Devesh Tripathi
Updated Mon, 10 Aug 2026 04:17 PM IST
सार
कच्चे तेल के दाम बढ़ने और पश्चिम एशिया से जुड़े जोखिमों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हल्की मजबूती के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में मामूली तेजी रही, जबकि निफ्टी भी सीमित बढ़त दर्ज करने में सफल रहा। बाजार में टाइटन, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील जैसे शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जबकि एसबीआई, एनटीपीसी और टीसीएस दबाव में रहे।
विज्ञापन
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सोमवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 43 अंक से अधिक चढ़ा, जबकि निफ्टी लगभग सपाट रहा। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 43.27 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,542.44 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 78,676.98 के उच्चतम और 78,298.92 के निचले स्तर तक गया। इस दौरान सेंसेक्स में 378.06 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा।
50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 13.15 अंक यानी 0.05 प्रतिशत बढ़कर 24,583.80 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाइटन, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स और इंफोसिस प्रमुख बढ़त वाले शेयर रहे। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक, एटरनल, एनटीपीसी, आईटीसी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में गिरावट रही। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.10 प्रतिशत बढ़कर 84.47 डॉलर प्रति बैरल हो गई।
शेयर बाजार पर पड़ा किस बात का असर?
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर जारी अनिश्चितता से बाजार में जोखिम लेने की क्षमता प्रभावित हुई। हालांकि, कंपनियों के उत्साहजनक नतीजों से बाजार की धारणा को समर्थन मिला।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उम्मीद से कमजोर अमेरिकी रोजगार आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में सख्ती की संभावना को कमजोर किया है। अब निवेशकों की नजर अमेरिका के आगामी महंगाई के आंकड़ों पर है, जो ब्याज दरों और बॉन्ड यील्ड की दिशा को लेकर संकेत दे सकते हैं। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 480.24 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।
महंगाई के आंकड़ों से बदलेगी शेयर बाजार की चाल
एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा, "भारतीय शेयर बाजार सोमवार को लगभग अपरिवर्तित बंद हुए। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मध्य पूर्व के घटनाक्रम को लेकर बनी अनिश्चितता ने उम्मीद से कमजोर अमेरिकी रोजगार आंकड़ों से मिली सकारात्मक धारणा को कमजोर किया। इन आंकड़ों से फेडरल रिजर्व की कम सख्त मौद्रिक नीति की उम्मीद मजबूत हुई है।"
उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका में इस सप्ताह महंगाई के अहम आंकड़े जारी होने हैं। ऐसे में निवेशक नए आर्थिक संकेतों का इंतजार करते हुए बड़े स्तर पर बाजार से दूर रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225, शंघाई का एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।
शुक्रवार को सेंसेक्स 455.59 अंक यानी 0.58 प्रतिशत गिरकर 78,499.17 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 65.35 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,570.65 अंक पर बंद हुआ था।