फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk gets richer world struggles Oxfam report wealth of richest one pc increased by 34 trillion USD

मस्क मालामाल पर दुनिया तंगहाल: ऑक्सफैम के अनुसार 1% अमीरों की संपत्ति 34 लाख करोड़ डॉलर बढ़ी

Mon, 10 Aug 2026 09:46 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली।
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 10 Aug 2026 09:46 AM IST
विज्ञापन
Elon Musk gets richer world struggles Oxfam report wealth of richest one pc increased by 34 trillion USD
एलन मस्क की नेटवर्थ। - फोटो : amarujala.com

एलन मस्क की संपत्ति 1.11 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने के बीच दुनिया में आर्थिक असमानता का फासला भी बढ़ता जा रहा है। ऑक्सफैम के मुताबिक 2015 से 2025 के बीच दुनिया के सबसे अमीर 1% लोगों की संपत्ति 34 लाख करोड़ डॉलर से अधिक बढ़ी, लेकिन अत्यधिक गरीब लोगों की संख्या अपेक्षित गति से नहीं घटी।

विज्ञापन
  • इसी अंतर के बीच अर्थशास्त्रियों, विशेषज्ञों ने द रोडमैप फॉर इरैडिकेटिंग पॉवर्टी बियॉन्ड ग्रोथ तैयार कर मौजूदा विकास मॉडल पर सवाल उठाया है।
  • विज्ञापन

फोर्ब्स के अनुसार जनवरी 2020 में मस्क की संपत्ति करीब 28 अरब डॉलर थी और वह दुनिया के 35वें सबसे अमीर व्यक्ति थे। इसके बाद उनकी संपत्ति में अभूतपूर्व तेजी आई और यह 1.11 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • ऑक्सफैम का कहना है कि मस्क की अकेले की संपत्ति दुनिया की सबसे गरीब 46 प्रतिशत आबादी यानी करीब 3.8 अरब लोगों की कुल संपत्ति से भी अधिक है। 2025 में दुनिया में अरबपतियों की संख्या भी 3,000 के पार पहुंच गई।

दूसरी तरफ गरीबी और सार्वजनिक सेवाओं का संकट बना हुआ है। संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन यानी यूएनसीटीएडी के अनुसार दुनिया में 3.4 अरब लोग ऐसे देशों में रहते हैं, जहां सरकारें स्वास्थ्य व शिक्षा पर जितना खर्च करती हैं, उससे अधिक कर्ज का ब्याज चुकाने में खर्च करती हैं।

  • अत्यधिक गरीबी में रहने वाले लोगों की संख्या 1990 के बाद भी अपेक्षित गति से नहीं घटी है। यह स्थिति उस धारणा पर सवाल खड़ा करती है कि आर्थिक वृद्धि का लाभ समय के साथ समाज के सभी वर्गों तक स्वतः पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed