फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us shootings chicago deaths north carolina family

अमेरिका में गोलीबारी की वारदातों से दहशत: शिकागो में तीन लोगों की मौत, नॉर्थ कैरोलिना में एक परिवार पर टूटा कह

Mon, 10 Aug 2026 10:15 AM IST
निर्मल कांत आईएएनएस, न्यूयॉर्क।
आईएएनएस, न्यूयॉर्क। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 10 Aug 2026 10:15 AM IST
सार

इस रिपोर्ट में पढ़िए अमेरिका के शिकागो में सप्ताहांत के दौरान हुई गोलीबारी की घटनाओं में कितने लोगों की जान गई और कितने घायल हुए, नॉर्थ कैरोलिना में एक ही परिवार को निशाना बनाने वाली सामूहिक गोलीबारी में क्या हुआ, पुलिस जांच कहां तक पहुंची है।

विज्ञापन
us shootings chicago deaths north carolina family
सुरक्षा कर्मी - फोटो : आईएएएनएस

विस्तार

अमेरिका के शिकागो में सप्ताहांत में हुई कई गोलीबारी की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई।  
विज्ञापन


सीबीएस शिकागो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार सुबह 8:22 बजे तक शहर में कुल आठ गोलीबारी की घटनाएं हुईं। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, इन घटनाओं में तीन लोगों की जान चली गई और नौ अन्य घायल हुए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई गई है। इसके अलावा, शनिवार सुबह एक 35 वर्षीय व्यक्ति के सिर में गोली लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


अब तक किसी की गिरफ्तारी क्यों नहीं?
रिपोर्ट के अनुसार, इन गोलीबारी की घटनाओं में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, 7 अप्रैल तक समाप्त हुए 12 महीनों के दौरान शिकागो में बंदूक हिंसा के 1,878 पीड़ित दर्ज किए गए, जिनमें से 356 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नॉर्थ कैरोलिना में क्या हुआ?
इससे पहले, अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य के कैसवेल काउंटी में एक ग्रामीण इलाके में स्थित घर में सामूहिक गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी नॉर्थ कैरोलिना राज्य जांच ब्यूरो ने दी।

पुलिस को बुधवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) 8 बजे से ठीक पहले घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कई लोगों को गोली लगने की हालत में पाया। नॉर्थ कैरोलिना राज्य जांच ब्यूरो ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि गोली लगने से घायल एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि कई अन्य लोगों की मौत हो चुकी थी।

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत कैसे हुई?
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कैसवेल काउंटी के शेरिफ टोनी डर्डन ने बताया कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हुई, जिनमें कथित हमलावर भी शामिल था। परिवार के एक अन्य सदस्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया।


ये भी पढ़ें: ट्रंप ने साझा किया हिलेरी का लेख: गाजा प्लान का समर्थन क्यों कर रहीं पूर्व विदेश मंत्री? नेतन्याहू ने क्या कहा

अमेरिका कई दशकों से बंदूक हिंसा की समस्या से जूझ रहा है और हर साल वहां सैकड़ों सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं दर्ज की जाती हैं। इससे पहले दो अगस्त को अमेरिका के ओरेगन राज्य के पोर्टलैंड शहर के एक मोहल्ले में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और पांच अन्य लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed