{"_id":"69801de28333c5ed7403ce31","slug":"sensex-opening-bell-share-market-bse-sensex-nse-nifty-share-market-news-and-updates-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Bonus Market Update: गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार में लौटी हरियाली, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
The Bonus Market Update: गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार में लौटी हरियाली, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Mon, 02 Feb 2026 09:15 AM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय शेयर बाजार सोमवार को मामूली गिरावट के साथ खुला। केंद्रीय बजट पेश होने के चलते रविवार को भी बाजार में कारोबार हुआ। वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाने का एलान किया। इससे शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिली और सेंसेक्स व निफ्टी में तेज गिरावट दर्ज की गई थी।
शेयर बाजार का हाल
- फोटो : Adobestock
विज्ञापन
विस्तार
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय बाजार लाल निशान पर खुला। हालांकि बाद में खुद को संभालते हुए 9:41 तक सेंसेक्स 338.72 अंक चढ़कर 81,061.66 अंक पर आ गया। वहीं निफ्टी 69.75 अंक चढ़कर 24,894.20 अंक पर आ गया।
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 18.59 अंक या 0.02 प्रतिशत गिरकर 80,704.35 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 28.95 अंक या 0.12 प्रतिशत गिरकर 24,796.50 अंक पर आ गया।
केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश होने के चलते रविवार को भी बाजार खुला रहा। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने शेयर बाजार को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की। इसमें फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाने का एलान किया गया। इससे बेंचमार्क सूचकांक और निफ्टी में करीब 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई थी।
(यह खबर अपडेट की जा रही है)
Trending Videos

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन