सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Debt deficit and reforms: How true was the Modi government's third general budget to reality?

कर्ज, घाटा और सुधार: हकीकत की जमीन पर कितना खरा उतरा मोदी सरकार का तीसरा आम बजट?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 01 Feb 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय वित्त मंत्री ने आज लोकसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश किया। आर्थिक विश्लेषकों इसे सुधारों का संकेत देने वाला बजट बताया। हालांकि, यह सवाल अब भी बना हुआ है कि क्या ये संकेत ठोस सुधारों में बदलेंगे या फिर जरूरी फैसले एक बार फिर टाल दिए गए हैं। पढ़िए रिपोर्ट-

Debt deficit and reforms: How true was the Modi government's third general budget to reality?
लोकसभा में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का तीसरा आम बजट पेश किया। इसके साथ बजट पर चर्चा शुरू हो गई कि इस बजट में भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए क्या कदम उठाए गए। क्या कदम उठाए जाने जरूरी थे। इस बजट के निहितार्थ क्या हैं।
Trending Videos


क्या लोकलुभावन राजनीति, चुनावी राजनीति से हटकर इस बार वाकई यथार्थ के धरातल पर आकर इस बजट को बनाने की कोशिश की गई है। क्या इससे आगे का वह रास्ता बनता हुआ दिखाई पड़ रहा है, क्योंकि यह हमेशा नहीं चल सकता है कि आप लगातार कर्ज लेकर घी पीते रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संकट महसूस कर रही सरकार
केंद्र सरकार के पास फैसले लेने की अधिक जगह होती है, राज्य सरकारों के पास उतनी जगह नहीं होती है। जब चुनाव में घोषणा की जाती है, तब कोई आर्थिक सर्वेक्षण सामने नहीं आता है, तब वित्त मंत्रालय कुछ नहीं बोलता है। सबको पता है कि पैसा कहां से होगा। अब तो बजट सबके सामने है। जिस भी सरकार की योजना आ रही है, उसका बजट खोलकर देख सकते हैं कि उनके पास पैसा कितना है। तो यह एक तरह से कथनी और करनी में अंतर भी है। लेकिन इस समय संकट है। सरकार वह संकट महसूस कर रही है। 

ये भी पढ़ें: बजट 2026-27: कानून मंत्रालय के ई-कोर्ट्स प्रोजेक्ट को 1200 करोड़ रुपये; डिजिटल न्यायपालिका की ओर बड़ा कदम

वित्त मंत्री ने क्यों कहा जीडीपी के अनुपात में घटाएंगे कर्ज?
यह बजट संकेत दे रहा है कि भारत ने जीडीपी के अनुपात में अपना कर्ज कम नहीं किया है। अगर केंद्र और राज्य सरकारों का कर्ज मिला लिया जाए। जनता का कर्ज भी मिला लिया जाए और कॉर्पोरेट का कर्ज भी मिला लीजिए। तो हम जीडीपी के अनुपात में 100 फीसदी से ऊपर बैठे हुए हैं या इसके आसपास हैं।  लेकिन जो आंकड़ा होता है उसमें सरकारों (केंद्र और राज्य) का सार्वजनिक कर्ज होता है। इसमें निजी कर्ज शामिल नहीं होता। उस संकट की झलक परोक्ष रूप से छिपाकर इस बजट में दिखती है। इसीलिए वित्त मंत्री ने इस बार राजकोषीय घाटा से ज्यादा यह कहा कि हम अगले पांच साल में जीडीपी के अनुपात में भारत का कर्ज घटाएंगे। यह उसी को रेखांकित करता हुआ दिखता है। 

आम लोगों के लिए नहीं था बजट
आप मान सकते हैं कि एक देश की सरकार कर्ज में दबी हुई है। अगर राज्य सरकार अगर एक कंपनी हो और उसे बाजार में सूचीबद्ध (लिस्ट) किया जाए तो उनको कौन खरीदेगा। मतलब उनकी बैलेंसशीट में नुकसान दिख रहा होगा और वह पार्टी कर रही होगी। बिल्कुल वैसी स्थिति है। तो ये उस सुधार का बजट है। बहुत सारे अंतर्निहित सुधार हैं। बहुत सारे ऐसे भी उपाय हैं, जिनसे चीजें राजकोषीय स्तर पर ठीक होंगी। कई सारे दांव-पेंच हैं। लेकिन इसको आम लोगों का बजट नहीं माना जा रहा है। उनके लिए दिवाली का तोहफा पिछले साल सितंबर में आ चुका है। तो वह उत्सव हो गया। यह उसी उत्सव का असर है। यह उसी उत्सव का बिल है। 

आम आदमी की कीमत पर बजट में तय होता है सबकुछ
कई बार लोकलुभावन कदम उठाए जाते हैं, तो उससे किस तरह से बजट का जो मूल तत्व पूरी तरीके से कंप्रोमाइज होता है। क्या वाकई उस दिशा हम जाने की कोशिश कर रहे हैं। कहा जाता है कि हर्ष में बहुत अपेक्षाएं नहीं। कुल मिलाकर आपकी-हमारी कीमत पर ही बजट में सबकुछ तय होता है। 

ये भी पढ़ें: बजट से देश के एमएसएमई सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, लाखों को मिलेगा रोजगार

वित्त मंत्री को करनी चाहिए राजकोषीय समिति की घोषणा
इस बजट में आप योजनाओं के हिसाब से देखें तो सरकार लोकलुभावन नहीं है। केंद्र सरकार कुछ करने लगती है तो राज्य सरकारें बाद में वही करने लगती हैं। उम्मीद थी कि जब कर्ज का संकट इतना बड़ा है, तो वित्त मंत्री केंद्र और राज्य सरकारों की एक राजकोषीय समिति घोषणा कर सकती हैं। 

बातें हैं बातों का क्या...
वित्त मंत्री को राज्य सरकारों के कर्ज की सीमा तय करनी चाहिए थी। एजेंडा की कमी नहीं है। एनके सिंह समिति की रिपोर्ट सरकार के पास टेबल के नीचे रखी है। उस रिपोर्ट में यह कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकारों के कर्ज की सख्त सीमा तय कर दी जाए। उससे ज्यादा कोई अगर कर्ज लेता है तो उसका कर्ज बाजार से मना कर दिया जाए। वह सब सुधार से गायब है। उन सबका कोई जिक्र नहीं है। तो बातें हैं बातों का क्या। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed