Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में दिखी गिरावट; चांदी ₹8000 तक टूटी, सोना ₹1250 सस्ता
Gold Silver Rates Today: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। चांदी का भाव 8000 रुपये गिरा, जबकि सोने 1250 रुपये तक सस्ता हो गया। जानिए आज के ताजा भाव।
विस्तार
Sone Chandi ka Aaj ka Rate: सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार को गिरावट देखने को मिली। बुलियन की वेबसाइट के अनुसार चांदी की कीमत 7940 रुपये गिरकर 2.38 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 1250 रुपये गिरकर 1.55 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
एमसीक्स पर सोने-चांदी का भाव
- बीते कारोबारी सत्र में मार्च एक्सपायरी वाली चांदी ₹7,280 (3.08%) उछलकर ₹2,43,715 प्रति किलो पर पहुंच गई।
- वहीं अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना ₹2,819 (1.84%) महंगा होकर ₹1,55,655 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
- कीमतों में इस तेज उछाल से बाजार में फिर से खरीदारी का माहौल बन गया है, हालांकि ऊंचे दामों ने खरीदारों को सतर्क भी कर दिया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का हाल
दूसरी ओर, वैश्विक बाजार में सोमवार 16 फरवरी को हल्की मुनाफावसूली देखने को मिली। एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड करीब 0.27% गिरकर 5,033 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि स्पॉट सिल्वर में 2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई और यह 76.34 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
उतार-चढ़ाव का कारण
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) में जनवरी में 0.2% की नरमी ने महंगाई को लेकर चिंताएं कुछ कम की हैं और इससे फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद मजबूत हुई है। कम ब्याज दरें आमतौर पर सोने-चांदी जैसे नॉन-यील्डिंग एसेट्स के लिए सकारात्मक मानी जाती हैं।
जनवरी के अंत में सोना 5,600 डॉलर प्रति औंस से ऊपर रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था, लेकिन फरवरी की शुरुआत में तेज बिकवाली के चलते कीमतें 4,500 डॉलर से नीचे आ गई थीं। मौजूदा समय में अस्थिर कारोबार के बीच सोना अपने नुकसान का लगभग आधा हिस्सा रिकवर कर चुका है, जिससे बाजार में आगे की दिशा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।