सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Today Sarafa Bazar Gold Price Aaj Sona Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price MCX Rates news Gold

Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव जारी; जानें सोने-चांदी का ताजा अपडेट

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Wed, 01 Apr 2026 09:46 AM IST
विज्ञापन
सार

Gold Silver Rates Today: पश्चिम एशिया तनाव में नरमी की उम्मीदों के बीच बुधवार को सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। चांदी की कीमतों में 1380 रुपये की गिरावट आई। वहीं सोना बढ़कर 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Today Sarafa Bazar Gold Price Aaj Sona Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price MCX Rates news Gold
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

Sone Chandi ka Aaj ka Rate:  सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सोना 750 रुपये उछलकर 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 1380 रुपये गिरकर 2.40 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई।

Trending Videos

वैश्विक बाजार का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेजी दर्ज की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा, जिसमें उन्होंने ईरान के साथ जारी युद्ध के अगले दो से तीन हफ्तों में समाप्त होने की उम्मीद जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन


कॉमेक्स पर सोने की कीमत 1.25% बढ़कर 4,737 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई, जबकि पिछले सत्र में इसमें 3.5% की मजबूती देखी गई थी। वहीं, चांदी की कीमत एशियाई कारोबार के दौरान 0.42% चढ़कर 75.23 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

तेजी के पीछे क्या वजह?

अमेरिका की ओर से संकेत मिले हैं कि उसने अपने सैन्य लक्ष्य काफी हद तक हासिल कर लिए हैं और अब होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े तनाव को सुलझाने की जिम्मेदारी अन्य देशों को निभानी चाहिए। दूसरी ओर, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने भी शर्तों के साथ संघर्ष समाप्त करने की इच्छा जताई है। हालांकि हालिया तेजी के बावजूद मार्च महीने में सोने की कीमतों में करीब 12% की गिरावट दर्ज की गई, जो अक्तूबर 2008 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट है।

वैश्विक हालात का असर

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष अब पांचवें हफ्ते में पहुंच चुका है, जिससे वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है। तेल और अन्य कमोडिटी की सप्लाई प्रभावित होने से महंगाई बढ़ने और आर्थिक विकास धीमा पड़ने की आशंका भी बढ़ी है।

इस बीच, निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व और उसके चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बयानों पर टिकी है, खासकर ब्याज दरों को लेकर संकेतों के लिए। बॉन्ड बाजार में भी फोकस अब महंगाई से हटकर युद्ध के आर्थिक असर पर शिफ्ट हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed