बाजार की उथल-पुथल से न डरें, अमर उजाला बोनस नॉलेज सेंटर के संग बनाएं मुनाफे की स्ट्रैटेजी
बजट से पहले बाजार में भारी उतार-चढ़ाव है, जिससे निवेशकों के मन में शेयर बाजार, चांदी, क्रिप्टो और GST को लेकर कई सवाल हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला बोनस नॉलेज सेंटर (BKC) तीन विशेष वेबिनार की सीरीज लेकर आया है, जिसमें बजट और बाजार के असर पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से चर्चा होगी।
विस्तार
बजट 2026 की आहट के साथ ही बाजार में हलचल तेज है। बाजार गिर क्यों रहा है? चांदी में इतना उछाल क्यों आ रहा है? बजट में क्रिप्टो पर क्या होगा? GST में क्या कुछ बदलेगा? बजट से बाजार को क्या विटामिन मिलेगा? ग्रहों की बदलती चाल से बाजार पर क्या असर पड़ेगा? एक निवेशक को ऐसे ढेरों सवाल परेशान कर रहे हैं। अगर आप भी इस उथल-पुथल में खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अमर उजाला बोनस नॉलेज सेंटर (बीकेसी) लेकर आया है आपके लिए वेबिनार की एक ऐसी सीरीज, जो न केवल बजट से जुड़े आपके तमाम सवालों के जवाब देगी बल्कि आपकी जेब और पोर्टफोलियो को सुरक्षित बनाने के टिप्स भी देगी।
बोनस नॉलेज सेंटर (BKC) आपके लिए लेकर आया है तीन विशेष वेबिनार की सीरीज। खास बात यह है कि इस सीरीज से जुड़ने वाले हर प्रतिभागी को सेबी रजिस्टर्ड एनालिस्ट हिमांशु अरोड़ा का 2,499 रुपए वाला ऑनलाइन ट्रेडिंग कोर्स बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। यह कोर्स आपको चार्ट पढ़ना और सही समय पर एग्जिट करना सिखाएगा।
कब और किस विषय पर होंगे वेबिनार?
पहला वेबिनार 2 फरवरी को शाम 5 बजे होगा। इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट का आपकी बचत, सोने और शेयर पर पड़ने वाले असर को समझाया जाएगा। इस वेबिनार का फोकस बजट के बाद बाजार पर होगा। इसमें इस बात पर चर्चा होगी कि बजट के बाद सोने में तेजी आएगी या नहीं, शेयर बाजार को बजट किस दिशा में ले जाएगा, बीमा सेक्टर को बजट से क्या सहारा मिलेगा और म्यूचुअल फंड व क्रिप्टो को लेकर बजट में क्या हुआ। आंकड़ों से असर तक पूरा पोस्टमार्टम इस वेबिनार में होगा।
दूसरा वेबिनार 4 फरवरी को शाम 5 बजे आयोजित होगा। इस वेबिनार में बजट की घोषणाओं के पीछे की असली कहानी सामने लाई जाएगी। आंकड़ों के जरिए क्या बताया गया और क्या छुपा रह गया, इसका आम आदमी, कारोबार और निवेश पर क्या प्रभाव पड़ेगा। वेबिनार में बजट और बाजार पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
कौन-कौन से एक्सपर्ट्स होंगे शामिल?
दोनों वेबिनार में सेबी रिसर्च एक्सपर्ट अंशुल जैन और रचित खंडेलवाल, टैक्स एक्सपर्ट गौरी चड्ढा के साथ द बोनस के संपादक अंशुमान तिवारी और शुभम शंखधर आपको बताएंगें कि आने वाले दिनों में कौन से शेयर बढ़ेंगे,किन शेयरों में गिरावट आएगी और किन म्यूचुअल फंड स्कीमों में निवेश से फायदा होगा।
क्या शेयर बाजार पर होता है ग्रहों का असर?
11 फरवरी को शाम 5 बजे आयोजित होने वाला तीसरा वेबिनार फाइनेंशियल एस्ट्रोलॉजी पर होगा। जहां फ्यूचरटेक ( इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस ) के डायरेक्टर सुनील दीक्षित फाइनेंशियल एस्ट्रोलॉजी के जरिए आपको बताएंगे 2026 का भविष्य। शेयर बाजार, मेटल इंडेक्स और कमोडिटी मार्केट में ग्रहों के हिसाब से आगे क्या संभावनाएं बन रही हैं, इस पर भी जानकारी इस वेबिनार में दी जाएगी।
क्या है बेविनार का उद्देश्य?
इन बेविनार के आयोजन के पीछे अमर उजाला बोनस का मकसद है कि मुनाफे की तैयारी में कहीं कोई शंका या डर बाकी न रहे। हर स्तर पर आपकी तैयारी बेहतर हो, ताकि आप मनोवैज्ञानिक मजबूती के साथ बाजार की हर चाल को समझकर मुनाफा कमाने के लिए अपने आप को हमेशा तैयार रखें।
आप कैसे ले सकते हैं बेविनार में भाग
इन तीनों बेविनार में भाग लेने के लिए आपको अलग-अलग रजिस्ट्रेशन और फीस देने की जरूरत नहीं है। एक ही रजिस्ट्रेशन और एक बार फीस भुगतान कर आप तीनों बेविनार में शामिल हो सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आप नीचे दिए गए QR code को स्कैन कर सकते हैं। आप हमारे मोबाइल नंबर 8433076067 पर कॉल करके भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
