{"_id":"6a6dd3830a13cc6ac1054e19","slug":"ebixcash-world-money-rbi-license-fema-business-news-2026-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"व्यापार और पारिवारिक भरण-पोषण प्रेषण के लिए EbixCash World Money को RBI का स्थायी लाइसेंस मिला","category":{"title":"Bonus","title_hn":"बोनस","slug":"bonus"}}
व्यापार और पारिवारिक भरण-पोषण प्रेषण के लिए EbixCash World Money को RBI का स्थायी लाइसेंस मिला
Sat, 01 Aug 2026 04:37 PM IST
Anil Vaishya
द बोनस डेस्क, अमर उजाला
द बोनस डेस्क, अमर उजाला
Published by: Anil Vaishya
Updated Sat, 01 Aug 2026 04:37 PM IST
सार
RBI के संशोधित FEMA ढांचे के तहत अब EbixCash World Money ₹25 लाख तक के व्यापार संबंधी भुगतान और पारिवारिक भरण-पोषण प्रेषण की सुविधा प्रदान कर सकेगी। इससे भारत के MSME क्षेत्र के लिए अंतरराष्ट्रीय भुगतान का एक सीधा माध्यम उपलब्ध हो गया है।
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
EbixCash World Money Limited भारत की पहली अधिकृत डीलर श्रेणी-II (AD-II) संस्था बन गई है, जिसे RBI द्वारा अनुमत गतिविधियों के विस्तारित दायरे के साथ स्थायी लाइसेंस प्रदान किया गया है। यह मई 2026 में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के ढांचे में किए गए महत्वपूर्ण संशोधनों के बाद हुआ है। इन बदलावों के तहत भारतीय रिजर्व बैंक ने पहली बार AD-II संस्थाओं को ₹25 लाख तक के व्यापार संबंधी रेमिटेंस और पारिवारिक भरण-पोषण रेमिटेंस की अनुमति प्रदान की है।
बैंकों के एकाधिकार वाले क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव अब तक व्यापार रेमिटेंस का क्षेत्र केवल बैंकों और AD-I (ऑथराइज्ड डीलर कैटेगरी-I) संस्थानों तक सीमित था। भारत का सबसे बड़ा AD-II नेटवर्क रखने वाली EbixCash World Money अब अपनी श्रेणी की पहली गैर-बैंकिंग संस्था बन गई है, जिसे व्यापार रेमिटेंस की अनुमति मिली है। इससे देश के लाखों MSME और SME उद्यमों को अब अधिक सरल और सीधे अंतरराष्ट्रीय भुगतान की सुविधा उपलब्ध होगी।

प्रबंधन की टिप्पणी
EbixCash World Money Limited के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (टी.सी. गुरुप्रसाद ने इस उपलब्धि पर कहा, "भारत की पहली AD-II संस्था के रूप में हमें यह लाइसेंस मिला है और हम इसकी महत्ता को पूरी तरह समझते हैं।के हमारा विजन केवल इस लाइसेंस तक सीमित नहीं है। हम केवल भारत की डिजिटल भुगतान यात्रा का हिस्सा नहीं बनना चाहते, बल्कि उसके भविष्य को आकार देने में भी योगदान देना चाहते हैं।"
वहीं, कंपनी के मुख्य अनुपालन अधिकारी हिमांशु प्रामाणिक ने कहा, "RBI ने हमें व्यापक जिम्मेदारी सौंपी है क्योंकि हमारी अनुपालन (Compliance) व्यवस्था हर लेनदेन और हर ऑडिट में परखी और प्रमाणित हुई है। पहली संस्था होने के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। हमारा लक्ष्य केवल आज ही नहीं, बल्कि भविष्य के प्रत्येक लेनदेन में भी उसी उच्च मानक को बनाए रखना है।"