Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bonus ›   How super top up health insurance offers higher coverage at a lower premium

कम प्रीमियम में 25 लाख तक का हेल्थ कवर: सुपर टॉप-अप से बढ़ेगी सुरक्षा; जानें बेस पॉलिसी से कैसे है अलग

Mon, 16 Nov 2026 05:54 AM IST
राकेश कुमार बोनस डेस्क, नई दिल्ली।
बोनस डेस्क, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Mon, 16 Nov 2026 05:54 AM IST
सार

 बढ़ती चिकित्सा लागत के बीच केवल सामान्य हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी होना पर्याप्त नहीं है। बेस पॉलिसी के साथ सुपर टॉप-अप लेने से कम प्रीमियम में बड़ा स्वास्थ्य सुरक्षा कवर मिल सकता है। उदाहरण के तौर पर, पांच लाख रुपये की फैमिली फ्लोटर पॉलिसी के साथ पांच लाख रुपये के डिडक्टिबल वाला 20 लाख रुपये का सुपर टॉप-अप लेने पर कुल संभावित कवर 25 लाख रुपये तक हो सकता है। इसमें एक पॉलिसी वर्ष के पात्र अस्पताल खर्चों को जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, कवर और भुगतान पॉलिसी की शर्तों पर निर्भर करते हैं।
 

विज्ञापन
How super top up health insurance offers higher coverage at a lower premium
हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय सावधानी - फोटो : AI

विस्तार

बढ़ती चिकित्सा लागत के दौर में केवल हेल्थ इंश्योरेंस होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि पर्याप्त बीमा कवर होना भी जरूरी है। बेस पॉलिसी और सुपर टॉप-अप का सही संयोजन कम प्रीमियम में परिवार को बड़ा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच दे सकता है।
विज्ञापन


बीमारी या मेडिकल इमरजेंसी कभी बताकर नहीं आती। अचानक हार्ट अटैक, गंभीर दुर्घटना, कैंसर या लंबे समय तक आईसीयू में भर्ती रहने की नौबत किसी भी परिवार की वर्षों की बचत को कुछ ही दिनों में खत्म कर सकती है। स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब मरीज परिवार का कमाने वाला मुख्य सदस्य हो। भारत में बड़ी संख्या में परिवार आज भी 3 लाख या 5 लाख रुपये के हेल्थ इंश्योरेंस कवर पर निर्भर हैं।
विज्ञापन


कुछ वर्ष पहले खरीदी गई यह पॉलिसी उस समय पर्याप्त लग सकती थी, लेकिन बढ़ती मेडिकल महंगाई, आधुनिक इलाज और अस्पतालों के खर्च ने आज इसकी पर्याप्तता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आज सवाल सिर्फ यह नहीं है कि आपके पास हेल्थ इंश्योरेंस है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या आपका बीमा कवर आपके परिवार की जरूरतों के लिए पर्याप्त है?
विज्ञापन
विज्ञापन


चार सदस्यों वाले परिवार के लिए 10 लाख, 15 लाख या 25 लाख रुपये का कवर उनकी उम्र, स्वास्थ्य, जीवनशैली और शहर के आधार पर जरूरी हो सकता है। लेकिन इतनी बड़ी रकम का सामान्य हेल्थ इंश्योरेंस खरीदना महंगा पड़ सकता है। तो क्या कम प्रीमियम में बड़ा हेल्थ कवर पाने का कोई बेहतर तरीका है? बिल्कुल है। सुपर टॉप-अप पॉलिसी।

क्या है सुपर टॉप-अप पॉलिसी?
सुपर टॉप-अप एक ऐसी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी है, जो आपकी मौजूदा हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के ऊपर अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करती है। इसमें एक निश्चित राशि को डिडक्टिबल कहा जाता है। इस सीमा से ऊपर के पात्र चिकित्सा खर्चों को सुपर टॉप-अप कवर करता है।

उदाहरण के लिए, किसी परिवार के पास 5 लाख की सामान्य फैमिली फ्लोटर पॉलिसी है। वह 20 लाख रुपये का सुपर टॉप-अप 5 लाख रुपये के डिडक्टिबल के साथ खरीद सकता है। इस तरह परिवार को कुल 25 लाख रुपये तक का संभावित स्वास्थ्य सुरक्षा कवर मिल सकता है। इसके लिए 25 लाख की सामान्य हेल्थ पॉलिसी खरीदने की तुलना में प्रीमियम काफी कम होता है। सुपर टॉप-अप और सामान्य टॉप-अप के बीच अंतर समझना जरूरी है। सामान्य टॉप-अप में डिडक्टिबल प्रत्येक क्लेम पर लागू होता है, जबकि सुपर टॉप-अप में एक पॉलिसी वर्ष के दौरान हुए पात्र अस्पताल खर्चों को जोड़कर देखा जाता है।

मान लीजिए, एक साल में परिवार के दो सदस्यों के अस्पताल में भर्ती होने पर क्रमशः 3 लाख और 5 लाख रुपये का पात्र खर्च आता है। कुल खर्च 8 लाख रुपये हुआ। 5 लाख रुपये के डिडक्टिबल के बाद शेष 3 लाख रुपये का खर्च सुपर टॉप-अप से कवर होगा, लेकिन पॉलिसी की शर्तों के अधीन।

पूरे परिवार का बड़ा सुरक्षा कवच
सुपर टॉप-अप को फैमिली फ्लोटर के रूप में भी लिया जा सकता है, जिसमें पति-पत्नी और बच्चों सहित सभी सदस्यों को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।

कॉरपोरेट हेल्थ इंश्योरेंस है, फिर भी अपनी पॉलिसी क्यों जरूरी?
कई नौकरीपेशा लोग मानते हैं कि कंपनी की ओर से मिलने वाला 3 लाख या 5 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस पर्याप्त है। लेकिन इस पर पूरी तरह निर्भर रहना जोखिम भरा हो सकता है।

पहला कारण – नौकरी बदलने के दौरान सुरक्षा
कॉरपोरेट हेल्थ इंश्योरेंस नौकरी से जुड़ा होता है। नौकरी छोड़ने, बदलने या कॅरिअर में ब्रेक लेने पर पुरानी कंपनी का कवर सामान्यतः समाप्त हो जाता है। नई कंपनी में बीमा शुरू होने में देरी हो सकती है या वहां मिलने वाला कवर कम हो सकता है।

दूसरा कारण – डिडक्टिबल के रूप में इस्तेमाल करना
यदि किसी कर्मचारी को कंपनी से 5 लाख रुपये का हेल्थ कवर मिलता है, तो वह 5 लाख के डिडक्टिबल के साथ 20 लाख रुपये का सुपर टॉप-अप ले सकता है। इस तरह कुल संभावित सुरक्षा 25 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। आज सवाल सिर्फ यह नहीं है कि आपके पास हेल्थ इंश्योरेंस है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या आपका बीमा कवर आपके परिवार की जरूरतों के लिए पर्याप्त है?

सही प्लानिंग ही असली सुरक्षा
हेल्थ इंश्योरेंस को केवल सालाना खर्च नहीं, बल्कि परिवार की दीर्घकालीन वित्तीय सुरक्षा के रूप में देखना चाहिए। सही बेस पॉलिसी और सुपर टॉप-अप का संयोजन कम प्रीमियम में बड़ा सुरक्षा कवच दे सकता है। एक अनुभवी और योग्य हेल्थ इंश्योरेंस विशेषज्ञ की मदद लें, ताकि आपके परिवार के लिए सही कवर, उचित डिडक्टिबल और उपयुक्त पॉलिसियों का संयोजन तैयार किया जा सके। बीमा कम मत खरीदिए, बीमा की प्लानिंग बेहतर कीजिए।


विदेश में इलाज की सुविधा भी संभव
कुछ हेल्थ इंश्योरेंस और सुपर टॉप-अप पॉलिसियों में विदेश में इमरजेंसी अस्पताल में भर्ती होने का कवर भी उपलब्ध होता है। विदेश में पढ़ने वाले बच्चों, अक्सर अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले लोगों और विदेश में रहने वाले परिवारों के लिए यह उपयोगी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed