सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   A 'gamechanger' for NCR development, industry claims investment and real estate will gain momentum

नोएडा एयरपोर्ट: 'NCR के विकास के लिए गेमचेंजर', उद्योग जगत का दावा- निवेश और रियल एस्टेट को मिलेगी रफ्तार

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Sat, 28 Mar 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार

उद्योग जगत के मुताबिक जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट NCR में रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश को नई गति देगा और क्षेत्र को बड़े आर्थिक हब के रूप में विकसित करेगा। आइए विस्तार से जानते हैं।

A 'gamechanger' for NCR development, industry claims investment and real estate will gain momentum
Noida International Airport, नोएडा एयरपोर्ट, जेवर एयरपोर्ट, ग्रेटर नोएडा एयरपोर्ट, jewar Airport, no - फोटो : X @AwasthiAwanishK
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जेवर में उद्घाटन किए गए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल है। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट और निवेश गतिविधियों को नई गति देगी।

एयरपोर्ट आधारित विकास मॉडल की खासियत

रियल एस्टेट कंसल्टिंग कंपनी सीबीआरई के चेयरमैन व सीईओ अंशुमान मैगजीन ने इसे भारत की आर्थिक भूगोल को बदलने वाली परियोजना बताया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट आधारित विकास मॉडल देश में रियल एस्टेट ग्रोथ का बड़ा चालक रहा है, जो कमर्शियल, लॉजिस्टिक्स, हॉस्पिटैलिटी, हेल्थकेयर, एजुकेशन और रेजिडेंशियल सेगमेंट में मांग बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि जेवर एयरपोर्ट एनसीआर में एक नए रियल एस्टेट कॉरिडोर के उभरने को गति देगा और संस्थागत व कॉरपोरेट निवेश को आकर्षित करेगा। उनके मुताबिक, इस तरह के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट लंबे समय में निवेश के नक्शे को बदलने और विभिन्न एसेट क्लास में स्थायी वैल्यू क्रिएशन करने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

क्षेत्र के लिए टर्निंग पॉइंट

मिगसन ग्रुप के यश मिगलानी ने भी इस परियोजना को क्षेत्र के लिए टर्निंग पॉइंट बताया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के लॉन्च से कमर्शियल और रिटेल सेक्टर में बड़े अवसर खुलेंगे। कंपनी के मुताबिक, एयरपोर्ट के आसपास पहले से विकसित प्रोजेक्ट्स में निवेशकों और कारोबारियों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है।

दीर्घकालिक निवेशकों की बढ़ रही भागीदारी

वहीं, निम्बस ग्रुप के साहिल अग्रवाल ने कहा कि अब बाजार केवल शुरुआती निवेशकों तक सीमित नहीं है, बल्कि एंड-यूजर्स और दीर्घकालिक निवेशकों की भागीदारी भी बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि लो-राइज प्रोजेक्ट्स और इंटीग्रेटेड टाउनशिप जैसे नए रेजिडेंशियल फॉर्मेट्स की मांग बढ़ रही है। साथ ही, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र अभी भी नोएडा और गुरुग्राम जैसे स्थापित बाजारों की तुलना में अधिक किफायती बना हुआ है।

एसकेए ग्रुप के संजय शर्मा ने कहा कि यह एयरपोर्ट क्षेत्र में योजनाबद्ध शहरी विकास के नए युग की शुरुआत करेगा। उनके अनुसार, बेहतर कनेक्टिविटी के साथ यह परियोजना बाजार में विश्वास बढ़ाएगी और संगठित विकास को बढ़ावा देगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि जेवर स्थित यह एयरपोर्ट NCR की एविएशन क्षमता को मजबूत करने के साथ-साथ लॉजिस्टिक्स, कमर्शियल, रेजिडेंशियल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बड़े पैमाने पर विकास को गति देगा। यह क्षेत्र धीरे-धीरे एक आत्मनिर्भर शहर के रूप में विकसित हो सकता है, जहां विभिन्न सेक्टर एक-दूसरे के पूरक बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed