{"_id":"6a224c399626abff290fecaa","slug":"stock-market-opening-sensex-jumps-over-200-points-nifty-crosses-23-400-ahead-of-rbi-policy-decision-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Bonus Market Updates: एमपीसी के फैसले बाद घरेलू बाजार में गिरावट; जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
The Bonus Market Updates: एमपीसी के फैसले बाद घरेलू बाजार में गिरावट; जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
सार
आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखने का फैसला किया। इसके बाद शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स गिरकर 74,350.49 अंक पर आ गया। वहीं निफ्टी 23,399.40 अंक पर आ गया।
शेयर बाजार का हाल
- फोटो : Adobestock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एमपीसी के फैसले के बाद शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। 11:20 बजे तक 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 9.52 अंक गिरकर 74,350.49 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 17.15 अंक गिरकर 23,399.40 अंक पर आ गया। आरबीआई ने ब्याज दरों को 5.25% पर तटस्थ रखने का फैसला किया है।
ओपनिंग का हाल: सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी बढ़त
सुबह 09:32 बजे के आंकड़ों के अनुसार, बीएसई सेंसेक्स 197.90 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की मजबूत छलांग के साथ 74,557.91 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी पीछे नहीं है और यह 51.41 अंक या 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,467.95 के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया है।
इन्फोसिस और अदाणी पोर्ट्स ने दिखाया दम
शुरुआती कारोबार में बाजार को ऊपर खींचने में कुछ प्रमुख लार्ज-कैप शेयरों का बड़ा योगदान रहा है। आईटी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के शेयरों में निवेशकों की भारी दिलचस्पी देखी गई। विशेष रूप से दिग्गज आईटी कंपनी इन्फोसिस और अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में 2-2 प्रतिशत की शानदार तेजी दर्ज की गई है, जिसने सूचकांकों को मजबूत समर्थन दिया है।
विज्ञापन
रेंज-बाउंड रहेगा बाजार, निवेशकों की सतर्क चाल
बाजार विश्लेषकों का अनुमान है कि भारतीय शेयर बाजार निकट भविष्य में एक सीमित दायरे में ही कारोबार करेगा। इसका प्रमुख कारण यह है कि निवेशक इस समय घरेलू और वैश्विक दोनों तरह के कारकों को ध्यान में रखते हुए बेहद सावधानी के साथ अपनी रणनीति बना रहे हैं।

Trending Videos