झटकाः डायनेमिक फेयर के बाद महंगा हो सकता है शताब्दी-राजधानी में खाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही शताब्दी-राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में खाना खाने के लिए यात्रियों को ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। इस संबंध में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने एक प्रस्ताव तैयार करके रेलवे बोर्ड को मंजूरी के लिए भेजा है। फिलहाल आईआरसीटीसी को बोर्ड से मंजूरी मिलने का इंतजार है। अभी डायनेमिक फेयर के चलते लोगों को वैसे ही इन ट्रेनों में टिकट खरीदना काफी महंगा पड़ता है।
यह दिया तर्क
कीमतों को बढ़ाने के पीछे आईआरसीटीसी का तर्क है कि पिछले छह सालों से किसी तरह का कोई इजाफा नहीं हुआ है, जबकि इस दौरान महंगाई काफी बढ़ गई है। आईआरसीटीसी ने कहा है गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए वजन में कमी कर दी गई है। हालांकि यात्री इसके बाद भी गुणवत्ता को लेकर के शिकायत करते रहते हैं।
112 रुपये खाने की कीमत
राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनों में यात्रियों से 112 रुपये फिलहाल वसूले जाते हैं। रेलवे का कहना है कि पांच दिन के लिए अलग-अलग मेन्यू होता है। नाश्ते में यात्रियों को चाय, वेज कटलेट्स, ऑमलेट, ब्रेड स्लाइस मिलते हैं। वहीं लंच और डिनर में यात्रियों को दो परांठा या फिर रुमाली रोटी, दाल, पनीर, दही, अचार, चावल और नॉन वेज में चिकन दिया जाता है।
कीमत बढ़ाने से गुणवत्ता में सुधार
अगर खाने की कीमत में इजाफा किया जाता है तो फिर यात्रियों को गुणवत्ता भी मिलेंगी। इसके साथ ही मात्रा को भी बढ़ाया जा सकता है। आईआरसीटीसी ने जो प्रस्ताव दिया है, उसके अनुसार नई कीमत 150 रुपये करने के लिए कहा गया है।