{"_id":"69f12f467b6db86a8b0710a6","slug":"agreement-between-pfrda-and-npci-nps-accounts-can-now-be-opened-with-a-single-click-via-upi-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएफआरडीए व एनपीसीआई में करार: यूपीआई से अब एक क्लिक में खुलेगा एनपीएस खाता, पेंशन की राह आसान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
पीएफआरडीए व एनपीसीआई में करार: यूपीआई से अब एक क्लिक में खुलेगा एनपीएस खाता, पेंशन की राह आसान
विज्ञापन
सार
भारत में डिजिटल फाइनेंस को बढ़ावा देते हुए जल्द ही UPI के जरिए NPS खाता खोलने की सुविधा शुरू होगी। PFRDA और NPCI की इस पहल से खाता खोलने की प्रक्रिया आसान, तेज और पूरी तरह डिजिटल हो जाएगी, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पेंशन निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
एनपीएस स्कीम
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारत में डिजिटल क्रांति अब सिर्फ भुगतान तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने के रास्ते भी आसान बना रही है। आने वाले समय में आपको यूपीआई के जरिये बस एक क्लिक में एनपीएस खाता भी खोलने की सुविधा मिलेगी।
पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ मिलकर राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) को और अधिक सुलभ बनाने की पहल की है। इसके तहत एनपीएस भीम इंटरफेस के जरिये एनपीएस खाता खोल सकेंगे। यह प्रक्रिया उतनी ही आसान होगी, जितना मोबाइल फोन से भुगतान।
एनपीएस खाता खोलने के लिए अभी तक कागजी प्रक्रिया, दस्तावेज, सत्यापन और समय की जरूरत होती थी, अब यह पूरा काम कुछ सेकंड में संभव होगा। एनपीएस भीम के जरिये एक क्लिक पर एनपीएस खाता खोलने की सुविधा न सिर्फ शहरी बल्कि ग्रामीण भारत के लिए भी गेमचेंजर साबित हो सकती है। इसके साथ ही, एनपीएस धारकों के लिए पेंशन की राहत काफी आसान हो जाएगी।
वित्तीय समावेशन को नई ऊंचाई
यूपीआई के जरिये एनपीएस खाता खोलने की पहल वित्तीय समावेशन को एक नई ऊंचाई देगी, जहां हर व्यक्ति अपने भविष्य की योजना खुद बना सकेगा। -एस रमन, चेयरमैन, पीएफआरडीए
सुविधा अगले महीने से...पीएफआरडीए के चेयरमैन एस रमन ने अमर उजाला बोनस से विशेष बातचीत में बताया, जिस तरह फिनटेक एप्स ने म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश को सरल बनाया है, उसी तरह अब एनपीएस को भी आम आदमी तक पहुंचाना लक्ष्य है। अगले एक महीने में यह सुविधा शुरू हो जाएगी, जिससे देश के दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी बिना किसी झंझट के रिटायरमेंट प्लानिंग की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगे।
आसान होगी खाता खोलने की प्रक्रिया
पीएफआरडीए प्रमुख ने बताया, भीम एप के जरिये एनपीएस खाता खोलने की प्रक्रिया बेहद सहज है। जैसे ही आप एनपीएस भीम पर लॉग इन करेंगे, आपको एनपीएस खाता खोलने का विकल्प मिलेगा।
कुछ बुनियादी जानकारी-जैसे जन्म तिथि, पैन एवं मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपका एनपीएस खाता खुल जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल, तेज और सुरक्षित होगी।
यूपीआई के जरिये एनपीएस खाता खोलने की सुविधा से सबसे बड़ा बदलाव यह आएगा कि निवेश की बाधाएं लगभग समाप्त हो जाएंगी। अब न तो लंबी प्रक्रिया का डर होगा और न ही किसी मध्यस्थ पर निर्भरता।
वितरण के लिए बीएसई स्टार से करार
पीएफआरडीए ने एनपीएस के वितरण के लिए बीएसई स्टार से भी हाथ मिलाया है। बीएसई स्टार एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां वितरक और निवेशक म्यूचुअल फंड की खरीद, बिक्री और ट्रांजेक्शन आसानी से कर सकते हैं।
अब एनपीएस बीएसई स्टार पर एनपीएस में निवेश की भी सुविधा मिलेगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X