सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NSE's registered investor base exceeds 13 crore, with increased participation of women investors

NSE: एनएसई के रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या 13 करोड़ से अधिक हुई, महिला निवेशकों भागीदारी बढ़ी

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Navita R Asthana Updated Tue, 28 Apr 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
सार

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज इंडिया (एनएसई) के रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब यह बढ़कर 13 करोड़ से अधिक हो गई है। महिला निवेशकों की भी भागीदारी बढ़ी है, आज हर 4 में से एक महिला निवेशक है।

NSE's registered investor base exceeds 13 crore, with increased participation of women investors
एनएसई - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज इंडिया (एनएसई) के रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब यह बढ़कर 13 करोड़ से अधिक हो गई है। एक्सचेंज ने बताया कि सितंबर 2025 में एनएसई पर रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या 12 करोड़ से अधिक थी। 25 अप्रैल 2026 तक एक्सचेंज में रजिस्टर्ड कुल ग्राहक कोड 25.7 करोड़ रहे। एनएसई के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों की संख्या में तेज वृद्धि हुई है। पहले एक करोड़ निवेशकों तक पहुंचने में 14 साल लगे थे, उसके बाद 3 करोड़ निवेशक जोड़ने में 11 साल का समय लगा और अब 1 करोड़ निवेशक जोड़ने में लगभग 6 से 8 महीने लग रहे हैं। इससे पता चलता है कि रिटेल निवेशकों की भागीदारी लगातार पूंजी बाजार में बढ़ रही है।

Trending Videos

निवेशकों की संख्या बढ़ने की मुख्य वजहें

एक्सचेंज के अनुसार निवेशकों की संख्या में वृद्धि होने की एक वजह यह भी है कि डिजिटल पहुंच बढ़ी है, जिससे वे आसानी अपना डीमैट खाता खोल पाते हैं। दूसरा निवेशकों में जागरुता आई है और नियामकों तथा बाजार इंफ्रास्टक्चर से जुड़ी एंटिटीज के जरिए पूंजी बाजारों में और अधिक समावेशी बनाने पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निवेशक और कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सीएजीआर बढ़ा

वित्त वर्ष 2021 से वित्त वर्ष 2026 तक के दौरान यानि कि 5 साल में निवेशकों की संख्या 26.4 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ी। इससे पहले के 5 वर्षों के दौरान यह दर 15.2 प्रतिशत थी। साथ ही एनएसई पर लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 18 प्रतिशत की CAGR से बढ़कर 460.6 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं दिसंबर 2025 तक व्यक्तिगत निवेशकों की बाजार में हिस्सेदारी (सीधे तौर पर या म्यूचुअल फंड के जरिए) 18.6 प्रतिशत थी।

हर चार में से एक महिला निवेशक

एक्सचेंज के अनुसार निवेशकों की जनसांख्यिकी में बदलाव आया है, जिसमें निवेशकों की औसत आयु घटकर लगभग 33 साल रह गई है। वित्त वर्ष 2021 में यह 36 साल थी। वहीं यह भी देखा गया है कि 40 प्रतिशत निवेशक 30 साल से कम आयु के हैं। वहीं महिला निवेशकों की भी भागीदारी बढ़ी है, आज हर 4 में से एक महिला निवेशक है। भौगोलिक रूप से भी हिस्सेदारी बढ़ी है। देश में 99.85 प्रतिशत पिन कोड में निवेशक मौजूद है। महाराष्ट्र लगभग 2 करोड़ निवेशकों के साथ सबसे आगे है, उसके बाद यानी दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश जहां 1.5 करोड़ निवेशक हैं और गुजरात में 1.1 करोड़ निवेशकों के साथ तीसरे स्थान पर है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed