सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   air india former cmd pradeep singh kharola returns as chairman in airline

Air India: पूर्व सीएमडी प्रदीप सिंह खरोला की एअर इंडिया में वापसी, कार्यकारी निदेशक से अध्यक्ष बनाए गए

एएनआई, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 23 Jun 2026 10:04 AM IST
विज्ञापन
सार

एअर इंडिया ने प्रदीप सिंह खरोला को अगला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब एअर इंडिया के एमडी और सीईओ कैंपबेल विल्सन पद छोड़ने का एलान कर चुके हैं। बता दें कि खरोला एअर इंडिया के निजीकरण प्रक्रिया से भी जुड़े रहे हैं। 

air india former cmd pradeep singh kharola returns as chairman in airline
प्रदीप सिंह खरोला। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

एअर इंडिया के पूर्व सीएमडी और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के पूर्व सचिव प्रदीप सिंह खरोला की फिर से एअर इंडिया में वापसी हो गई है। एयरलाइन ने प्रदीप सिंह खरोला को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एअर इंडिया से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी है। खरोला इससे पहले साल 2017 से 2019 तक एअर इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उस वक्त एअर इंडिया सरकार के स्वामित्व में थी। 


एअर इंडिया की निजीकरण प्रक्रिया से भी जुड़े थे प्रदीप सिंह खरोला
प्रदीप सिंह खरोला एअर इंडिया के निजीकरण की प्रक्रिया से भी जुड़े रहे। एअर इंडिया का साल 2022 में निजीकरण कर दिया गया था और टाटा ग्रुप ने सबसे बड़ी बोली लगाकर एअर इंडिया का अधिग्रहण कर लिया था। प्रदीप सिंह खरोला की की एअर इंडिया में वापसी ऐसे वक्त हुई है, जब एअर इंडिया नेतृत्व के स्तर पर बड़े बदलाव से गुजर रही है। एअर इंडिया के एमडी और सीईओ कैंपबेल विल्सन पद छोड़ने का एलान कर चुके हैं और आने वाले कुछ महीनों में वे जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में एअर इंडिया ने डिजिटल ट्रैवल प्लेटफॉर्म बुकिंग डॉट कॉम के साथ भी रणनीतिक साझेदारी का एलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed