सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Amar Ujala Samvad: Industry Experts to Decode Investment Opportunities and Business Potential in Uttarakhand

Amar Ujala Samwad: देवभूमि में उद्योगों के लिए क्या हैं नए अवसर? निवेश और संभावनाओं पर होगा महामंथन

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 24 Jun 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
सार

देहरादून में आयोजित अमर उजाला संवाद में उत्तराखंड के औद्योगिक विकास और निवेश की संभावनाओं पर विशेषज्ञ रखेंगे अपनी बात। पढ़िए हमारी खास ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए क्या है राज्य का बिजनेस विजन।

Amar Ujala Samvad: Industry Experts to Decode Investment Opportunities and Business Potential in Uttarakhand
अमर उजाला संवाद - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 'अमर उजाला संवाद' का आयोजन जारी है। देवभूमि के विकास और भविष्य के रोडमैप पर मंथन के लिए हरिद्वार बाईपास रोड स्थित होटल गेटवे (सरोवर प्रीमियर) में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। राज्य के विकास मॉडल से जुड़े इस अहम मंच पर व्यापार, अर्थव्यवस्था और निवेश के मोर्चे पर गहन चर्चा जारी है।

क्या देवभूमि बन रही है निवेशकों की पहली पसंद?

उत्तराखंड में निवेश के नए दरवाजे खोलने और आर्थिक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से कारोबारी जगत के लिए एक विशेष पैनल डिस्कशन का आयोजन किया जा रहा है। 'उत्तराखंडः निवेश और संभावनाएं' विषय पर आधारित इस सत्र में राज्य के भीतर उद्योगों की वर्तमान स्थिति और भविष्य की व्यावसायिक संभावनाओं का आकलन किया जाएगा। दिनभर चलने वाले इस कार्यक्रम में कुल आठ से अधिक सत्र होंगे, जिनका मुख्य उद्देश्य केवल संवाद नहीं, बल्कि उन महत्वपूर्ण प्रश्नों को सामने लाना है जो आगामी वर्षों में उत्तराखंड की आर्थिक और औद्योगिक दिशा तय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अहम पैनल डिस्कशन में कौन से विशेषज्ञ रखेंगे अपनी राय?

निवेश और व्यापार से जुड़े इस महत्वपूर्ण सत्र में सरकार और उद्योग जगत के शीर्ष प्रतिनिधि शामिल होंगे:

  • विनय शंकर पांडेय (सचिव, उद्योग, उत्तराखंड सरकार): राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों और विजन पर अपना पक्ष रखेंगे।
  • विज्ञापन
  • हेमंत कोचर (उत्तराखंड हेड, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री): निवेशकों के नजरिए और राज्य में व्यापारिक सुगमता पर बात करेंगे।
  • राहुल सिंघल (सदस्य, भारतीय उद्योग परिसंघ- सीआईआई, उत्तराखंड): राज्य में कॉरपोरेट निवेश की स्थिति और एमएसएमई की चुनौतियों के समाधान पर अपने विचार साझा करेंगे।

उद्योगों के लिए आगे की क्या है राह?

इस सत्र का निष्कर्ष राज्य में रोजगार और विकास के नए अवसरों को चिन्हित करेगा। विशेषज्ञों के विचार सामने आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि उत्तराखंड सरकार और उद्योग जगत मिलकर राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए क्या साझा रणनीति अपना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed