फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   apple to start production of new iphones in india through foxconn

भारत में होगा नए आईफोन का उत्पादन, कीमतों में कमी से ब्रिकी बढ़ने की संभावना

Mon, 15 Apr 2019 07:22 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 15 Apr 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
apple to start production of new iphones in india through foxconn

आईफोन का उत्पादन इस साल से भारत में शुरू हो जाएगा। आईफोन बनाने वाली ताईवान की कंपनी फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी के चेयरमैन टेरी गोउ ने इस बात के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारत आने का न्योता दिया था क्योंकि उनकी कंपनी वहां विस्तार करने पर विचार कर रही है। 

विज्ञापन

बंगलूरू में पुराने आईफोन का निर्माण

बीते कई साल से बंगलूरू के एक प्लांट में एप्पल के कुछ पुराने फोन का उत्पादन किया जा रहा है। लेकिन, अब एप्पल के नई आईफोन भी भारत में बनने शुरू हो जाएंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, फॉक्सकॉन की ओर से जल्द ही भारत में नए आईफोन के उत्पादन का ट्रायल शुरू हो सकता है। 

विज्ञापन

चेन्नई में लगेगा प्लांट

कंपनी चेन्नई के बाहरी इलाके में स्थित अपने प्लांट से उत्पादन शुरू करेगी।  दरअसल, भारत दुनिया में सबसे तेजी से वृद्धि करने वाले स्मार्टफोन  बाजार है। वहीं, चीन में एप्पल को स्थानीय कंपनियों हुवावे और श्याओमी से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में अधिक कीमत होने के कारण एप्पल का शेयर काफी कम है, लेकिन यदि स्थानीय स्तर पर आईफोन का उत्पादन होता है तो कीमतें कम होंगी और इससे कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed