सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Biz Updates Business News Share Market News Banking News Gov Policy News

Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 13 Feb 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
Biz Updates Business News Share Market News Banking News Gov Policy News
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आईफोन निर्माता एपल ने मुंबई के बोरीवली में अपने आगामी रिटेल स्टोर के लिए बैरिकेड का अनावरण कर दिया है। कंपनी ने बताया कि यह भारत में उसका छठा और मुंबई में दूसरा आधिकारिक स्टोर होगा। एपल के अनुसार, ‘एपल बोरीवली’ स्टोर का उद्घाटन गुरुवार, 26 फरवरी को किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने अप्रैल 2023 में मुंबई और दिल्ली में अपने पहले दो रिटेल स्टोर शुरू किए थे। इसके बाद एपल ने 2025 में भारत में विस्तार को गति देते हुए बेंगलुरु के हेब्बल, पुणे के कोरेगांव पार्क और हाल ही में नोएडा में नए स्टोर खोले थे। कंपनी ने बताया कि बोरीवली स्टोर के बैरिकेड पर मोर से प्रेरित विशेष विजुअल आइडेंटिटी का इस्तेमाल किया गया है, जिसे पहली बार बंगलूरू हेब्बल स्टोर के उद्घाटन के दौरान पेश किया गया था और बाद में पुणे व नोएडा स्टोर्स में भी अपनाया गया। 

Trending Videos

एनएसई पर निवेशकों के ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर पंजीकृत निवेशकों के ट्रेडिंग खातों ने एक बड़ा मील का पत्थर हासिल करते हुए फरवरी 2026 में 25 करोड़ (250 मिलियन) यूनिक क्लाइंट कोड (UCC) का आंकड़ा पार कर लिया है। एक्सचेंज ने आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी।

एनएसई के अनुसार, पूंजी बाजार में भागीदारी की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है, जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हाल का एक करोड़ नए खाते महज दो महीनों में जुड़े हैं। वहीं, कुल खातों के लगभग 20 प्रतिशत यानी अंतिम पांच करोड़ खाते पिछले 16 महीनों में ही जोड़े गए हैं। एक्सचेंज ने बताया कि 31 जनवरी 2026 तक यूनिक पंजीकृत निवेशकों की संख्या 12.7 करोड़ थी, जिसने 22 सितंबर 2025 को 12 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। एनएसई ने यह भी स्पष्ट किया कि कई निवेशक अलग-अलग ब्रोकर के साथ एक से अधिक खाते रखते हैं, इसलिए कुल ट्रेडिंग खातों की संख्या यूनिक पंजीकृत निवेशकों की तुलना में अधिक होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed