सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Brent Crude oil surges due to West Asia tensions: Hormuz crisis worries market

पश्चिम एशिया तनाव से कच्चे तेल में उछाल: ब्रेंट क्रूड का भाव 112 डॉलर के पार, होर्मुज संकट से बाजार में चिंता

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Mon, 23 Mar 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती बयानबाजी ने वैश्विक ऊर्जा बाजारों में चिंता बढ़ा दी है। इससे ब्रेंट क्रूड 0.60% गिरकर 112.90 डॉलर प्रति बैरल पर पर पहुंच गया है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

Brent Crude oil surges due to West Asia tensions: Hormuz crisis worries market
कच्चे तेल की कीमतों पर असर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.60 फीसदी की कमजोरी के साथ 112.90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता देखा गया।

Trending Videos

पश्चिम एशिया तनाव ने बढ़ाई अनिश्चितता

तेल बाजार में उतार-चढ़ाव तब और बढ़ गया जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दो दिन के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं करने पर ईरान के पावर प्लांट्स पर संभावित हमले हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जवाब में ईरान ने चेताया कि अगर उसके ठिकानों पर हमला हुआ तो वह इस अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद कर सकता है और ऊर्जा, आईटी तथा जल आपूर्ति ढांचे को निशाना बना सकता है।

सैन्य गतिविधियों से बाजार में घबराहट

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका पश्चिम एशिया में हजारों अतिरिक्त मरीन और नौसैनिक भेज रहा है। इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है, जिसका असर वैश्विक वित्तीय बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है।

गोल्डमैन सैक्स ने बढ़ाया अनुमान

वैश्विक तेल बाजार में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच अमेरिकी निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स ने 2026 के लिए कच्चे तेल की कीमतों का अनुमान तेजी से बढ़ा दिया है। बैंक ने चेतावनी दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति बाधित होने से यह वैश्विक क्रूड बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा सप्लाई शॉक बन सकता है।गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, 2026 में ब्रेंट क्रूड की औसत कीमत अब 85 डॉलर प्रति बैरल रहने का अनुमान है, जो पहले के 77 डॉलर के अनुमान से करीब 10% अधिक है। वहीं, WTI (वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट) का अनुमान भी बढ़ाकर 79 डॉलर प्रति बैरल कर दिया गया है, जो पहले 72 डॉलर था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed