फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Update crypto New guideline issued GE crops adoption Forex Gold Silver Crude Rates Import Export News

Biz Updates: क्रिप्टो की निगरानी के लिए नए दिशा-निर्देश जारी, जीई फसलों को अपनाने में तेजी लाने की मांग

Mon, 27 Jul 2026 07:43 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 27 Jul 2026 07:43 AM IST
विज्ञापन
Business Update crypto New guideline issued GE crops adoption Forex Gold Silver Crude Rates Import Export News
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

आयकर विभाग ने क्रिप्टो परिसंपत्तियों की निगरानी के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनका उद्देश्य डिजिटल एसेट्स से जुड़े लेन-देन में पारदर्शिता बढ़ाना और टैक्स चोरी पर रोक लगाना है। अब एक्सचेंजों को हर वित्त वर्ष के बाद फॉर्म 167 के माध्यम से ग्राहकों के क्रिप्टो लेनदेन की रिपोर्ट आयकर विभाग को देनी होगी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, क्रिप्टो एक्सचेंजों को अब वित्तीय संस्थानों की तरह सख्त नियमों का पालन करना होगा। उनके लिए ग्राहकों का केवाईसी सत्यापन, उनके टैक्स रेजीडेंसी की जानकारी और सभी लेनदेन का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा। आयकर विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि क्रिप्टो पर टैक्स नियम लागू होने का अर्थ यह नहीं है कि भारत में क्रिप्टोकरेंसी को पूरी तरह कानूनी मान्यता मिल गई है।

विज्ञापन


विदेशी लेनदेन पर भी नजर
नए दिशा-निर्देशों के तहत केवल क्रिप्टोकरेंसी ही नहीं, बल्कि ब्लॉकचेन एनएफटी व कई अन्य डिजिटल एसेट्स भी रिपोर्टिंग के दायरे में शामिल होंगे। सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी को इन नियमों से बाहर रखा गया है। सरकार ने यह व्यवस्था ओईसीडी के क्रिप्टो-एसेट रिपोर्टिंग फ्रेमवर्क के अनुरूप तैयार की है। इसका उद्देश्य विभिन्न देशों के बीच क्रिप्टो निवेश से जुड़ी सूचनाओं का आदान-प्रदान आसान बनाना है।
विज्ञापन


जीई फसलों को अपनाने में तेजी लाने की मांग, गोलमेज सम्मेलन में उठा मुद्दा
कृषि मंत्रालय की तरफ से आयोजित एक उच्च स्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भारत में आनुवंशिक रूप से संशोधित (जीएम) और जीनोम-संपादित (जीई) फसलों को सुरक्षित रूप से अपनाने में तेजी लाने के लिए विज्ञान-आधारित नियामक सुधारों की मांग की गई है। रविवार को जारी बयान के अनुसार, दिल्ली में विशेषज्ञों के बीच मंथन हुआ। 'जीएम और जीई फसल पौधों के नियमों और अनुमोदन में सुधार' विषय पर कृषि विज्ञान संवर्धन ट्रस्ट (टीएएएस) ने गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया था। इसका मकसद राष्ट्रीय जरूरतों के लिए लक्षित आनुवंशिक रूप से विकसित फसलों (जीएम और जीई) के कुशल अनुमोदन के लिए रोडमैप तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और फेडरेशन ऑफ सीड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एफएसआईआई) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विज्ञान-आधारित, पारदर्शी, कुशल और जोखिम-अनुरूप नियामक ढांचे की मांग की गई, जिसमें सुव्यवस्थित और समयबद्ध अनुमोदन प्रक्रियाएं हों और जो सार्वजनिक और निजी दोनों नवोन्मेषकों के लिए सुलभ हों। बयान में इस बात पर भी जोर दिया गया कि जलवायु परिवर्तन के प्रति लचीलापन, उत्पादकता, पोषण सुरक्षा, किसानों की आय और भारतीय कृषि की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने के लिए सुरक्षित जीएम और जीई फसलों को समय पर अपनाना महत्वपूर्ण है। प्रतिभागियों ने कहा कि यद्यपि भारत ने जैव सुरक्षा विनियमन में तीन दशकों से अधिक का अनुभव और मजबूत वैज्ञानिक क्षमताएं विकसित कर ली हैं, फिर भी जैव प्रौद्योगिकी, विशेष रूप से जीनोम संपादन में हो रही प्रगति के साथ तालमेल बिठाने के लिए नियामक ढांचे को विकसित करना आवश्यक है। साथ ही जैव सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के उच्चतम मानकों को बनाए रखना भी जरूरी है। इस कार्यक्रम में नीति निर्माताओं, कृषि वैज्ञानिकों, नियामकों, उद्योगपतियों, अर्थशास्त्रियों और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों सहित 80 से अधिक प्रतिभागियों ने भारत के कृषि जैव प्रौद्योगिकी नियामक ढांचे के आधुनिकीकरण पर विचार-विमर्श करने के लिए भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed