फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates India Uzbekistan Defence Ties Eastern Railway Freight SEBI Forex Gold Silver Crude Rates

Biz Updates: भारत-उज्बेकिस्तान रक्षा निर्माण क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे; ईस्टर्न रेलवे की माल ढुलाई बढ़ी

Thu, 06 Aug 2026 07:06 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 06 Aug 2026 07:06 AM IST
विज्ञापन
Business Updates India Uzbekistan Defence Ties Eastern Railway Freight SEBI Forex Gold Silver Crude Rates
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रक्षा सहयोग पर छठी जॉइंट वर्किंग ग्रुप की बैठक बुधवार को ताशकंद में आयोजित की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव दिनेश कुमार और उज्बेकिस्तान के रक्षा मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय सैन्य सहयोग केंद्रीय विभाग के प्रमुख लेफ्टिनेंट कर्नल सुखरोबजोन सोदिकजोनोविच सिरोजोव ने की। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट में बताया बैठक में संयुक्त प्रशिक्षण और सैन्य अभ्यास, क्षमता निर्माण, रक्षा शिक्षा और रक्षा उद्योगों की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। संयुक्त प्रशिक्षण और सैन्य अभ्यासों में विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल शामिल किए जाएंगे।

विज्ञापन


निर्यातक के रूप में भारत की साख, सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
भारत के रक्षा निर्यातक के रूप में लगातार मजबूत होने के साथ-साथ रक्षा निर्माण क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। नई दिल्ली रक्षा क्षेत्र में नए उद्योगों की स्थापना पर विशेष जोर दे रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए तकनीक के आदान-प्रदान और रक्षा उपकरणों के रखरखाव से जुड़े विषयों पर भी बातचीत हुई। यह बैठक नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री बख्तियार सैदोव के बीच हुई चर्चाओं के क्रम में आयोजित की गई। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच सुरक्षा और महत्वपूर्ण संसाधनों से जुड़े सहयोग को और मजबूत करना है। गौरतलब है कि भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रक्षा क्षेत्र में लंबे समय से व्यापक सहयोग रहा है। दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग जॉइंट वर्किंग ग्रुप के माध्यम से आगे बढ़ाया जाता है, जिसकी स्थापना वर्ष 2019 में हुई थी।
विज्ञापन


ईस्टर्न रेलवे की माल ढुलाई में महत्वपूर्ण वृद्धि, कोयले की आवाजाही ने बढ़ाया राजस्व
ईस्टर्न रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में माल ढुलाई में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की है। इसमें आयातित कोयले की आवाजाही ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कोयला मुख्य रूप से नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) के ताप बिजली संयंत्रों तक पहुंचाया गया। ईस्टर्न रेलवे ने 1 अप्रैल 2026 से 31 जुलाई 2026 के बीच 23.14 मिलियन टन कोयले की ढुलाई की। यह 2025-26 की इसी अवधि की तुलना में 7.29 फीसदी अधिक है। कोयला ढुलाई से राजस्व में 13.22 फीसदी की वृद्धि हुई, जो 2,263.20 करोड़ रुपये रहा। सभी वस्तुओं की कुल माल ढुलाई 33.391 मिलियन टन रही, जो 2.43 फीसदी की वृद्धि दर्शाती है। इस अवधि में कुल माल राजस्व 3,192.97 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो 4.89 फीसदी अधिक है। एक अधिकारी ने बताया कि इससे अर्थव्यवस्था को गति मिली और स्थानीय उद्योगों को लाभ हुआ। अतिरिक्त राजस्व से ट्रैक आधुनिकीकरण और बेहतर स्टेशन सुविधाओं पर खर्च किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन के खाने के हर पैकेट पर होगा क्यूआर कोड, स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी
ट्रेन में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता व पारदर्शिता बढ़ाने के लिए रेलवे ने हर पैकेट पर क्यूआर कोड लगाने का फैसला किया है। इसे स्कैन करते ही यात्री जान सकेंगे कि खाना कब पैक हुआ, किसने तैयार किया और उसका एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर क्या है। रेल मंत्रालय ने बुधवार को लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में बताया, क्यूआर कोड से व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। रेलवे हर साल करीब 58 करोड़ भोजन पैकेट यात्रियों को उपलब्ध कराता है। इसके बावजूद खाने की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतों का औसत सिर्फ 0.0008 फीसदी है। शिकायतें कम हैं, फिर भी हर शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाती है। पिछले तीन वर्षों में खराब भोजन और साफ सफाई के नियमों का पालन नहीं करने वाले वेंडर्स पर 5.13 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। 54 को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए जबकि छह ठेके रद्द किए गए और कई लाइसेंस धारकों को ब्लैकलिस्ट भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed