{"_id":"6a41e06447dee9de1f074ad7","slug":"business-updates-of-29-june-business-news-tata-motors-new-ev-car-india-greece-ties-2026-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Biz Updates: 2031 तक टाटा मोटर्स लाएगी चार नई इलेक्ट्रिक कारें; ग्रीस पहुंचा भारतीय उद्यमी प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Biz Updates: 2031 तक टाटा मोटर्स लाएगी चार नई इलेक्ट्रिक कारें; ग्रीस पहुंचा भारतीय उद्यमी प्रतिनिधिमंडल
Mon, 29 Jun 2026 08:33 AM IST
Pavan
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Pavan
Updated Mon, 29 Jun 2026 08:33 AM IST
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट्स
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2031 तक चार नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने और मौजूदा पोर्टफोलियो के 10 से अधिक मॉडल को फेसलिफ्ट एवं अपग्रेड करने की योजना बनाई है। कंपनी ने कहा, उसका लक्ष्य भारतीय बाजार में 30 फीसदी से अधिक ईवी गाड़ियां उतारना है। फिलहाल टाटा की छह ईवी कार हैं।
विज्ञापन
अब ग्रीस के साथ रक्षा, कृषि क्षेत्रों में कारोबार के अवसर तलाशेगा भारत
यूके दौरे के बाद केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में भारतीय उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल अब ग्रीस पहुंच गया है। इसमें द्विपक्षीय व्यापार, निवेश प्रवाह और रणनीतिक आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। भारत अब भारत ग्रीस के साथ रक्षा, खाद्य, आधारभूत ढांचा एवं कृषि समेत कई क्षेत्रों में कारोबार-निवेश के अवसर तलाशेगा
ग्रीस में भारतीय प्रतिनिधिमंडल द एथेंस स्टार्टअप बिजनेस इन्क्यूबेटर स्टार्टअप सत्रों में भाग लेगा। एथेंस चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के जरिए भारतीय और यूनानी उद्योग जगत के नेताओं के साथ निजी क्षेत्र की साझेदारियों को मजबूत बनाने पर चर्चा होगी। दोनों देशों के प्रमुख हितधारकों की भागीदारी वाला एक उच्चस्तरीय व्यापारिक संवाद भी आयोजित किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ग्रीस के प्रमुख उद्योग प्रतिष्ठानों का भी दौरा करेगा, जहां उन्नत विनिर्माण और प्रौद्योगिकी-आधारित क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं का पता लगाया जाएगा। इस कवायद का मकसद भारत-ग्रीस द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों का विस्तार करना बताया जा रहा है। इस पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यूके की यात्रा कर प्रस्तावित व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते को लागू करने के तरीकों पर वहां के मंत्रियो व अधिकारियों के साथ बात की।