शेयर बाजार में कौन सी कंपनियां चमकी?: आईसीआईसी बैंक ने मारी बाजी; छह कंपनियों की वैल्यू ₹88,678 करोड़ बढ़ी
छोटे कारोबारी सप्ताह में शेयर बाजार में सकारात्मक रुख देखने को मिला। शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह कंपनियों की बाजार वैल्यू में कुल 88,678 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। आईसीआईसीआई बैंक सबसे बड़ा विजेता बनकर उभरा। वहीं भारती एयरटेल, एलआईसी, टीसीएस और हिंदुस्तान यूनिलीवर को नुकसान उठाना पड़ा। रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। पढ़िए रिपोर्ट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम एशिया में तनाव कम होने, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी निवेशकों की चुनिंदा खरीदारी के बीच शेयर बाजार में बीते सप्ताह सकारात्मक माहौल देखने को मिला। छुट्टियों के कारण छोटा रहा कारोबारी सप्ताह देश की कई बड़ी कंपनियों के लिए फायदे का सौदा साबित हुआ। इस दौरान देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में कुल 88678.1 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा फायदा आईसीआईसीआई बैंक को हुआ, जिसकी बाजार हैसियत में सबसे बड़ा उछाल दर्ज किया गया।
बीते सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 297.57 अंक यानी 0.38 प्रतिशत मजबूत हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी में 42.9 अंकों यानी 0.17 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, पश्चिम एशिया की बेहतर होती भू-राजनीतिक स्थिति और विदेशी संस्थागत निवेशकों की चुनिंदा खरीदारी ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया। इसी वजह से बाजार ने सीमित लेकिन सकारात्मक बढ़त के साथ सप्ताह का समापन किया।
क्या आईसीआईसी बैंक ने सबसे ज्यादा कमाई की?
शीर्ष 10 कंपनियों में आईसीआईसी बैंक सबसे बड़ा विजेता बनकर उभरा। बैंक का बाजार पूंजीकरण 29,588.75 करोड़ रुपये बढ़कर 9.95 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया। वहीं, एचडीएएफसी बैंक की वैल्यू 24,718.3 करोड़ रुपये बढ़कर 12.25 लाख करोड़ रुपये हो गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत में 12,043.96 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण 17.83 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। बजाज फाइनेंस और भारतीय स्टेट बैंक को भी अच्छा लाभ मिला।
किन कंपनियों को हुआ नुकसान?
जहां कुछ कंपनियों को फायदा हुआ, वहीं कई बड़ी कंपनियों की बाजार वैल्यू में गिरावट भी दर्ज की गई। भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसान हुआ। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 35,615.21 करोड़ रुपये घटकर 11.27 लाख करोड़ रुपये रह गया। इसके अलावा एलआईसी की वैल्यू 21,188.74 करोड़ रुपये कम हुई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के बाजार पूंजीकरण में 11,143.71 करोड़ रुपये की गिरावट आई, जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर की वैल्यू भी 5,321.83 करोड़ रुपये घट गई।
क्या टॉप-10 कंपनियों की रैंकिंग में बदलाव हुआ?
देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। इसके बाद एचडीएफसी बैंक दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे स्थान पर भारती एयरटेल, चौथे पर आईसीआईसीआई बैंक और पांचवें स्थान पर भारतीय स्टेट बैंक रहा। टीसीएस छठे, बजाज फाइनेंस सातवें, लार्सन एंड टुब्रो आठवें, एलआईसी नौवें और हिंदुस्तान यूनिलीवर दसवें स्थान पर रहा। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले सप्ताह में वैश्विक संकेत और विदेशी निवेशकों का रुख बाजार की दिशा तय करेगा।