{"_id":"6a523bd80e7eb73fe40f7009","slug":"busisness-news-updates-q1-results-news-banking-news-personal-finance-news-biz-commodity-market-news-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Biz Updates: पहली तिमाही में डी-मार्ट का शुद्ध मुनाफा 11.3 प्रतिशत बढ़ा, पढ़ें कारोबार जगत से जुड़े अहम अपडेट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Biz Updates: पहली तिमाही में डी-मार्ट का शुद्ध मुनाफा 11.3 प्रतिशत बढ़ा, पढ़ें कारोबार जगत से जुड़े अहम अपडेट
Sat, 11 Jul 2026 06:19 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 11 Jul 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुदरा रिटेल चेन डी-मार्ट की मूल कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही के लिए अपने शुद्ध मुनाफे में 11.33 प्रतिशत की वृद्धि की जानकारी दी है। कंपनी का समेकित शुद्ध मुनाफा 860.44 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
एवेन्यू सुपरमार्ट्स की ओर से दायर रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, कंपनी ने एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही में 772.81 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।
विज्ञापन
समीक्षाधीन तिमाही के दौरान परिचालन से परिचालन से डीमार्ट का राजस्व 14.9 प्रतिशत बढ़कर 18,794.53 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 16,359.70 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
कंपनी ने शनिवार शाम को अपने आय विवरण में कहा, "वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में पीएटी मार्जिन 4.6% रहा, जबकि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में यह 4.7% था।"
जून तिमाही में एवेन्यू सुपरमार्ट्स का कुल व्यय 15.11 प्रतिशत बढ़कर 17,637.17 करोड़ रुपये हो गया। अन्य आय सहित कंपनी की कुल आय 18,820.31 करोड़ रुपये रही, जो जून तिमाही में 14.9 प्रतिशत अधिक है।