फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   diwali-festive-sale-electronics-lg-sony-philips-lloyd-vijay-sales-offers

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार: एलजी, सोनी, हेवल्स और विजय सेल्स दे रहे कई त्योहारी ऑफर; जानें मिल रहे कौन से विकल्प

Fri, 23 Oct 2026 06:21 AM IST
देवेश त्रिपाठी तेजेश्वर सैनी, नई दिल्ली
तेजेश्वर सैनी, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Fri, 23 Oct 2026 06:21 AM IST
सार

त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों की खरीदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख कंपनियों ने आकर्षक ऑफर्स पेश किए हैं। एलजी अपने चुनिंदा उत्पादों पर छूट, बैंक कैशबैक और मुफ्त उपहार दे रही है, जबकि लॉयड ने गिफ्ट कूपन, कैशबैक और वारंटी संबंधी लाभों की घोषणा की है।

विज्ञापन
diwali-festive-sale-electronics-lg-sony-philips-lloyd-vijay-sales-offers
दिवाली से पहले इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में ऑफर्स की धूम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/प्रिंट

विस्तार

त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही देश भर के इलेक्ट्रॉनिक्स और होम एप्लायंसेज बाजार में रौनक लौट आई है। ग्राहकों को लुभाने के लिए टेक और होम एप्लायंसेज जगत के दिग्गज जैसे एलजी, हेवल्स, सोनी, फिलिप्स और एपल के साथ प्रमुख रिटेलर विजय सेल्स ने आकर्षक कैशबैक, एक्सटेंडेड वारंटी, फ्री गिफ्ट्स और आसान ईएमआई के विकल्पों की पेशकश कर रहे हैं। जानिए किस ब्रांड के पास आपके लिए क्या खास है।
विज्ञापन


फिलिप्स: फिलिप्स अपने किचन और होम एप्लायंसेज रेंज पर 'फेस्टिव मेनिया' के तहत विशेष डिस्काउंट दे रहा है। ग्राहक एयर फ्रायर्स (डुअल बास्केट मॉडल समेत), मिक्सर ग्राइंडर्स (750/1000वॉट) और गारमेंट स्ट्रीमर्स पर फेस्टिव स्पेशल प्राइसिंग और बैंक कैशबैक का पूरा लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


एलजी: सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट  
  • एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने 'सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट' सेल की शुरुआत की है, जिसके तहत प्रोडक्ट्स पर 55 फीसदी तक की भारी छूट दी जा रही है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 26 फीसदी (अधिकतम 30,000 रुपये) तक का कैशबैक मिल रहा है। चुनिंदा साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर की खरीद पर 14,190 रुपये तक का मिनी रेफ्रिजरेटर बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है।
  • कंपनी कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी, वाटर प्यूरीफायर पर 4,200 रुपये का 1-साल का मुफ्त मेंटेनेंस पैकेज और एलजी बेस्टकेयर एएमसी पर 30% तक की छूट दे रही है।
  • फेस्टिव शॉपिंग को आसान बनाने के लिए चुनिंदा मॉडल्स पर मात्र 888 रुपये से शुरू होने वाली ईएमआई और जीरो डाउन पेमेंट का विकल्प भी उपलब्ध है।

हेवल्स
  • हेवल्स का कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड 'लॉयड' अपने 'फेस्टिव ऑफ फॉर्च्यून' कैंपेन के तहत 100 करोड़ रुपये तक के निश्चित लाभ लेकर आया है।
  • हर खरीदारी पर 300 रुपये तक का अश्योर्ड कैशबैक और 15,000 रुपये तक के गिफ्ट कूपन मिल रहे हैं। इसके साथ ही, ग्राहकों के पास थार एसयूवी कार और बाइक जीतने का सुनहरा मौका भी है।
  • कंपनी मिनी एलईडी टीवी पर 3 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी दे रही है। वॉशिंग मशीन पर 2+2 साल की कॉम्प्रिहेंसिव और डायरेक्ट ड्राइव मोटर पर 12 साल की वारंटी मिल रही है। 

सोनी इंडिया
  • चुनिंदा स्मार्ट टीवी पर 3 साल की वारंटी, 50,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक और चुनिंदा मॉडल्स पर 1 ईएमआई फ्री की सुविधा दी जा रही है। टीवी की ईएमआई 2,995 रुपये से शुरू है।
  • टीवी-साउंडबार के कॉम्बो पर 94,990 रुपये तक की भारी बचत का अवसर मिल रहा है। चुनिंदा थिएटर साउंडबार्स पर 15,000 रुपये तक का डिस्काउंट व कैशबैक की सुविधा।

विजय सेल्स
इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर विजय सेल्स ने दिवाली सेलिब्रेशन सेल की घोषणा की है, जिसमें टेक्नोलॉजी और होम अप्लायंसेज रेंज पर 70 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। एपल लवर्स के लिए आईफोन 16 सीरीज इंस्टेंट बैंक कैशबैक सहित 74,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। आईफोन 13, 14 और 15 सीरीज पर भी विशेष छूट दी जा रही है।

त्योहारी सीजन में बढ़ेगी बिक्री
हायर एप्लायंसेज इंडिया के सीईओ एनएस सतीश ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस त्योहारी सीजन में बिक्री में 30-35 फीसदी की वृद्धि होने की उम्मीद है। शहरी और ग्रामीण, दोनों ही बाजारों में ग्राहकों की अच्छी मांग देखने को मिल रही है। हालांकि, बढ़ती लागत पूरी इंडस्ट्री के लिए एक चुनौती बनी हुई है, फिर भी हमारा पूरा ध्यान ग्राहकों को बेहतर वैल्यू देने, अपने रिटेल और डिजिटल चैनलों के जरिये उन तक पहुंच बढ़ाने, और फाइनेंसिंग विकल्पों के माध्यम से प्रीमियम तकनीक को ज्यादा लोगों के लिए सुलभ बनाने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed