फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Facebook Founder Mark Zuckerbergs Wealth Plunges By 31 Billion dollar in 24 hours After Meta Shock

Mark Zuckerberg Wealth: 24 घंटे में 31 बिलियन डॉलर घटी जकरबर्ग की संपत्ति, मस्क के बाद उठाया सबसे बड़ा नुकसान

Fri, 04 Feb 2022 10:07 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 04 Feb 2022 10:07 AM IST
सार

Mark Zuckerberg wealth loss: गुरुवार को फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा के शेयरों में आई भारी गिरावट के कारण कंपनी के मार्केट कैप में 200 अरब डॉलर से ज्यादा की कमी आई। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह किसी भी अमेरिकी कंपनी के लिए एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। इस कारण फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग की संपत्ति पिछले 24 घंटे में 31 बिलियन डॉलर कम हो गई।

 

विज्ञापन
Facebook Founder Mark Zuckerbergs Wealth Plunges By 31 Billion dollar in 24 hours After Meta Shock
Facebook Founder Mark Zuckerberg - फोटो : Istock

विस्तार

मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक की चौथी तिमाही के नतीजे विश्लेषकों की उम्मीदों से बेहद कम रहे। शेयरों में आई भारी गिरावट के चलते मार्क जकरबर्ग की संपत्ति में अब तक की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट आई और उनकी दौलत 2 घंटे में ही 31 बिलियन डॉलर कम हो गई। गुरुवार को मेटा के शेयर 26 फीसदी से ज्यादा टूट गए।

विज्ञापन


मार्केट कैप 200 बिलियन से ज्यादा गिरा
फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा के शेयरों में आई इस भारी गिरावट के कारण कंपनी के मार्केट कैप में 200 अरब डॉलर से ज्यादा की कमी आई। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह किसी भी अमेरिकी कंपनी के लिए एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। इस कारण फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग की संपत्ति पिछले 24 घंटे में 31 बिलियन डॉलर कम हो गई। इस गिरावट के बाद अब जकरबर्ग की कुल संपत्ति घटकर 85 बिलियन डॉलर रह गई। 
विज्ञापन


दिसंबर तिमाही में मुनाफा 8 फीसदी कम
दिसंबर, 2021 की तिमाही में मेटा का मुनाफा आठ फीसदी घटकर 10.28 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 11.21 अरब डॉलर रहा था। फेसबुक के सीएफओ डेविड वेहनर ने कहा कि इस साल ऐड रेवेन्यू में 10 अरब डॉलर की गिरावट देखी जा सकती है। जैसा कि हम जानते हैं, फेसबुक की कमाई में ऐड रेवेन्यू का बड़ा योगदान है. इस कमाई के लिए उसे यूजर्स का बिहेवियर ट्रैक करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन में दूसरी सबसे बड़ी गिरावट
31 अरब डॉलर की एक दिन की संपत्ति का नुकसान शेयर-कीमत में गिरावट के कारण अब तक का दूसरा सबसे बड़ा नुकसान है। इससे पहले टेस्ला इंक के शेयरों में जोरदार गिरावट के चलते नवंबर 2021 में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क को एक दिन में ही 35 बिलियन डॉलर का बड़ा नुकसान हुआ था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क की दौलत में भी गिरावट का दौर जारी है और पिछले हफ्ते उनकी कुल संपत्ति भी 25.8 अरब डॉलर गिर गई।


अंबानी और अडाणी से पीछे जकरबर्ग
गौरतलब है कि इस बड़ी गिरावट के चलते संपत्ति के मामले में मार्क जकरबर्ग शुक्रवार को भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी की कुल संपत्ति से मार्क जुकरबर्ग से ज्यादा हो गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार सुबह रिलायंस के शेयरों में गिरावट के बाद गौतम अडाणी की नेट वर्थ मुकेश से ज्यादा हो गई। आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति फिलहाल 89.2 बिलियन डॉलर है जबकि अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी की संपत्ति 90.5 बिलियन डॉलर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed