Forex Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार 5.5 अरब डॉलर बढ़कर $692.5 अरब पर, रिजर्व बैंक ने जारी किए आंकड़े
Forex Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 5.543 अरब डॉलर बढ़कर 692.576 अरब डॉलर रह गया। वहीं स्वर्ण भंडार का मूल्य 5.327 अरब डॉलर बढ़कर 106.857 अरब डॉलर हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 14 नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 5.543 अरब डॉलर बढ़कर 692.576 अरब डॉलर रह गया। पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में समग्र भंडार 2.699 अरब डॉलर घटकर 687.034 अरब डॉलर हो गया था।
ये भी पढ़ें: Labour Codes: भारत में चार नए लेबर कोड लागू; 29 पुराने कानून खत्म, श्रम ढांचा पूरी तरह बदला
विदेशी मुद्रा आस्तियां बढ़कर 562.29 अरब डॉलर हो गई
नवीनतम आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक, विदेशी मुद्रा आस्तियां 152 मिलियन डॉलर बढ़कर 562.29 अरब डॉलर रह गईं। विदेशी मुद्रा आस्तियों में डॉलर के मुकाबले यूरो, पाउंड और येन जैसी अन्य मुद्राओं के उतार-चढ़ाव का भी असर शामिल होता है।
स्वर्ण भंडार बढ़कर 106.857 अरब डॉलर हो गया
आरबीआई ने कहा कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 5.327 अरब डॉलर बढ़कर 106.857 अरब डॉलर हो गया। शीर्ष बैंक ने कहा किस्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (एसडीआर) 56 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.65 अरब डॉलर हो गए। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत की आरक्षित स्थिति 80 लाख डॉलर बढ़कर 4.779 अरब डॉलर रह गई।